अम्बाला: लेफ्टिनेंट कर्नल को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी में दो प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स भी शामिल हैं। इन सभी अफसरों पर रिश्वत लेकर टेंडर को फेवर करने का आरोप लगा है। गिरफ्तार लोगों को सीबीआई कोर्ट पंचकूला में पेश किया जाएगा।

लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 4 और भी लोग गिरफ्तार
अम्बाला: चंडीगढ़ सीबीआई की टीम ने 22.48 लाख की रिश्वत के मामले में कैंट स्थित मिलिट्री बैरक स्टोर अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल पंवार, सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
दो प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स भी हैं शामिल:
चंडीगढ़ सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी में दो प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स भी शामिल हैं। इन सभी अफसरों पर रिश्वत लेकर टेंडर को फेवर करने का आरोप लगा है। गिरफ्तार लोगों को सीबीआई कोर्ट पंचकूला में पेश किया जाएगा।
कर्नल के घर से 32.50 लाख रुपए बरामद:
सीबीआई को लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल पंवार के घर से 32.50 रूपए बरामद हुए हैं। बतादें की सीबीआई की टीम ने शनिवार को अम्बाला में दबिश देकर इन सबको गिरफ्तार किया। सीबीआई की टीम रविवार को अपना सर्च ऑपरेशन करती रही। बतादें की प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स के घर से 16 लाख रुपए मिले हैं। सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के निजी स्कूल में 8 साल के बच्चे का हुआ यौन शोषण
देश विदेश की खबरों के लिए: क्लिक करें।