अंबाला: युवक सुखविंदर सिंह ने पूरे परिवार को खत्म कर खुद की खुदखुशी

सुखविंदर सिंह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सुखविंदर सिंह अपनी नौकरी पर ही पूरे परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

अंबाला: युवक सुखविंदर सिंह ने पूरे परिवार को खत्म कर खुद की खुदखुशी
X

सुखविंदर के पास मिला सुसाइड नोट

हरियाणा के अंबाला जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अंबाला जिले के गांव बलाना के रहने वाले सुखविंदर सिंह ने परिवार के 5 सदस्यों को मारकर खुदकुशी कर ली। आरोपी युवक ने अपने माता पिता के साथ-साथ अपने बच्चों और पत्नी को भी बेरहमी से मार दिया। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार युवक ने पहले अपने माता-पिता को मारा। उसके बाद पत्नी व बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद सुखविंदर सिंह ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना वाले दिन सुखविंदर की बेटी का था जन्मदिन:
सुखविंदर सिंह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सुखविंदर सिंह अपनी नौकरी पर ही पूरे परिवार का पालन पोषण कर रहा था। घटना वाले दिन सुखविंदर सिंह की बेटी आशु का आज जन्मदिन था। अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर ही सुखविंदर सिंह ने इतने बड़े घटनाक्रम को अंजाम दिया।

सुखविंदर के पिता गांव के थे नंबरदार:
सुखविंदर के भांजे ने अपनी बहन आंसू को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह फोन किया तो काफी देर तक घर में किसी का फोन नहीं उठाया। उसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों के जरिए पता कराया तो इस दर्दनाक घटनाक्रम का खुलासा हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार रविंद्र के पिता 65 वर्षीय संगत राम, उनकी पत्नी महिंद्रो कौर, 34 वर्षीय सुखविंदर सिंह, उनकी पत्नी रीना, 5 वर्षीय आशु और 7 वर्षीय जस्सी की मौत हो चुकी हैं। सुखविंदर के पिता संगत राम गांव के नंबरदार थे।

गला घोंट कर की गई ह्त्या:
परिवार के सभी सदस्यों की गला घोंट कर हत्या की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों लग पाएगा। अंबाला पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल अंबाला सिटी भेज दिए हैं।

सुखविंदर सिंह ने छोड़ा एक सुसाइड नोट
सुखविंदर सिंह ने इस घटनाक्रम को अंजाम देने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें दो व्यक्तियों को उसने मुख्य रूप से अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। सुखविंदर लिखा कि आज मैं सुखविंदर सिंह अपने जीवन की अंतिम बात लिख रहा हूं। मेरी तरफ से मेरे परिवार और दोस्तों को माफी, अगर मैंने कोई गलती की हो तो। मुझे यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ रहा है और इसके पीछे सिर्फ 2 बंदों का हाथ है। एक नाम बाल किशन ठाकुर और दूसरा कवि नरूला साई होंडा यमुनानगर का मालिक है। उक्त दोनों मुझसे जबरदस्ती 10 लाख रुपए मांग रहे हैं और अगर न दूं तो मेरे को और मेरी फैमिली को नुकसान पहुंचा देंगे।

ये भी पढ़ें: Sawan Kumar Tak: नहीं रहे 'सौतन' जैसी सुपरहिट देने वाले डायरेक्टर


देश विदेश की ख़बरों के लिए क्लिक करें।

Tags:
Next Story
Share it