सीएम खट्टर आज सिरसा पहुंचेंगे, तीन दिन का रहेगा दौरा
शनिवार देर शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सिरसा पहुंचेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शनिवार देर शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सिरसा पहुंचेंगे। सीएम खट्टर सिरसा के रेस्ट हाउस में रुकेंगे। सीएम रविवार सुबह 8:30 बजे चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के मल्टी पर्पज हाल में जनता दरबार के जरिए लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
बतादें की सिरसा जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री खट्टर के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी में सिरसा पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं ताकि कोई बाहरी व्यक्ति यूनिवर्सिटी में एंटर न हो सके।
ये भी पढ़ें: हरियाणा: परिवार पहचान पत्र खोलेगा आय की पोल
मुख्यमंत्री तीन दिवसीय सिरसा के दौरे पर हैं और इस दौरान आम आदमी पार्टी - कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री का विरोध करेंगे। आप पार्टी और कांग्रेस के विरोध को देखते हुए सिरसा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। सिरसा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी का सिरसा के एसपी और डीसी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारीयों ने निरिक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
ApnaPatrakar