जुआरी पति अपना कर्जा चुकाने की बाबत अपनी पत्नी को जुआरियों के साथ नाजायज संबंध बनाने हेतु ले गया उनके अड्डे पर, पत्नी ने दी शिकायत
अंबाला में एक महिला की शादी में कम दहेज दिया तो ससुराल वाले महिला की इज्जत को तार-तार कर देह व्यापार में ...

ससुराल वाले दहेज़ की करते थे डिमांड
अम्बाला: आज की इस दुनिया में इंसान पैसों के लिए किसी भी हद तक अपने रिश्तो का गला घोंट सकता है। शादी जैसे पवित्र रिश्ते का पैसों के लिए गला घोंटने वाला एक मामला अंबाला से सामने आया है। वैसे तो शादी को दो परिवारों का मेल माना जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें शादी में अगर दहेज ना दिया जाए तो वह किसी भी शादीशुदा महिला की जिंदगी बर्बाद कर सकते हैं। अंबाला में एक महिला की शादी में कम दहेज दिया तो ससुराल वाले महिला की इज्जत को तार-तार कर देह व्यापार में धकेलने पर मजबूर करने लगे। खबरों के अनुसार महिला का पति जुआरी है और एक दिन वह अपनी उधारी चुकाने हेतु अपनी पत्नी को जुए के अड्डे पर बेचने के लिए ले गया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। महिला किसी तरह अपने ससुरालियों से जान बचाकर अंबाला पहुंची और पुलिस को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।
ससुराल वाले दहेज़ की करते थे डिमांड:
अंबाला के नदी मोहल्ला निवासी महिला की शादी 22 अक्तूबर 2015 को रोहतक निवासी सचिन के साथ हुई थी। विवाहित महिला ने बताया कि शादी के कुछ समय गुजरने के बाद ही पति, ससुर व ननंद दहेज लाने के लिए ताने मारने लगे और उसे परेशान करने लगे। बार-बार सभी अपने मायके से रुपए लाने की डिमांड करने लगे और मार पीटाई शुरू कर दी।
विवाहित महिला का पति है नशेड़ी व जुआरी:
विवाहित महिला ने बताया कि उसका पति नशेड़ी है। वह हमेशा जुआ खेलता रहता है। इतना ही नहीं उसके नशेड़ी दोस्त उसके घर लगातार आना-जाना करते रहते हैं। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ खूब मारपीट की गई और उसे अपना मुंह बंद रखने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें: Haryana Goverment: आय प्रमाण पत्र के लिए सरकार ने किए नए आदेश जारी
ससुरालियों ने उधार चुकाने हेतु लेनदारों से शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें झूठे रेप केस में फसाने का डाला दबाव:
महिला ने बताया कि उसके पति और ससुर पर कई लोगों की देनदारी बाकी है, जो हर रोज उनके घर का चक्कर काटते हैं। लेनदारों से पीछा छुड़ाने हेतु उसके पति और ससुर ने उन्हें कहा कि इनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर इन पर झूठा रेप का केस लगा दें। ऐसा करने के बाद उनके पैसे लौटाने की बजाए उनसे समझौता करने के पैसे लेंगे। लेकिन महिला ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई।
बेचने के लिए पति ले गया जुआरीयों के अड्डे पर:
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बीते शुक्रवार लगभग प्रातः तीन बजे उसका पति, ससुर और ननंद उसे एक घर में ले गए। वहां पर 8-10 लड़के शराब का सेवन कर रहे थे और जुआ खेल रहे थे। इनमें से एक लड़के ने उसकी ननद से पैसे की मांग की। पैसे की मांग करने पर ससुराल वालों ने उसे बेचने की कोशिश की। उसके मना करने पर जुवारियों ने उसके पति, ससुर व ननंद को गाली देना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: किसान भाइयों को अपने बैंक खातों की E-KYC करवाना जरूरी, बगैर E-KYC नहीं आएगी किस्त
महिला ने पुलिस को करवाई शिकायत दर्ज:
महिला ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया कि आरोपियों ने वापस घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह इन हैवानों के चंगुल से किसी तरह से अपनी जान बचाकर अपनी बच्ची को लेकर अंबाला अपने मायके आ गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 506,498-A व 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हरियाणा की ताज़ा की ख़बरों के लिए, क्लिक करें: ApnaPatrakar