Russia-Ukraine War: भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ किया मतदान

संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन के प्रतिनिधि ने अपने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने का अनुरोध किया।

Russia-Ukraine War: भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ किया मतदान
X

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में किया मतदान

Russia-Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पहली बार यूक्रेन मुद्दे पर रूस के खिलाफ वोट किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पिछले 6 महीने से चल रही रूस-यूक्रेन युद्ध की समीक्षा बैठक हुई।

जेलेंस्की को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से जुड़ने का किया अनुरोध:
इस बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन के प्रतिनिधि ने अपने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने का अनुरोध किया। इस पर प्रक्रियात्मक वोटिंग का अनुरोध किया गया और इस पक्ष में भारत समेत 13 सदस्यों ने वोट किया।

चीन ने वोट नहीं किया:
बतादें की भारत ने वोट किया पर चीन और रूस ने वोट नहीं किया। रूस ने फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया था और अब छह महीने से ऊपर का समय हो गया है।

भारत बनाता रहा दूरी:
बतादें की सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ प्रस्तावों पर वोटिंग से भारत दूरी बनाता रहा। UN में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने कहा की भारत यूक्रेन-रूस मुद्दे को बातचीत से सुलझाने पर जोर दे रहा है। भारत ने दोनों देशों से बातचीत के रास्ते निकलने चाहिए और हिंसा रुकनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: अप्राकृतिक संभोग ने एक व्यक्ति को दी तीन बीमारियां तोहफे में, दुनिया का पहला केस


देश विदेश की ख़बरों के लिए: क्लिक करें।

Tags:
Next Story
Share it