करनाल: देर रात लापता हुआ JE दीपक, भाजपा नेता के ला रहा था 1 करोड़ रूपए
दीपक करनाल के PWD विभाग में कार्यरत है। दीपक चंडीगढ़ कार्यालय किसी काम से गया था। सोमवार रात करीब 8 बजे उसने चंडीगढ़ से करनाल पहुंचने पर अपने घर फ़ोन किया और बताया कि वो एक घंटे तक घर आ जाएगा। उसने बताया कि उसके साथ उसके दोस्त भी है, डिनर तैयार रखना।

ग्रामीणों ने किया मुख्य मार्ग जाम, मामले में दो लोग हिरासत में, पुलिस कर रही मामले की जांच
हरियाणा के करनाल में मुनक रोड गगसीना का रहने वाला JE दीपक लापता हो गया है। JE दीपक के लापता होने के बाद से हंगामा मच गया है। दीपक गांव के ही एक भाजपा नेता के करीब एक करोड़ रूपए लेकर आ रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि, इसी रकम की वजह से ही दीपक लापता हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए कि, पुलिस मामले को संजीदगी से नहीं ले रही। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग मुनक रोड पर रात भर जाम लगाके रखा।
ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि, यदि जल्दी ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो वह आज नेशनल हाईवे जाम कर देंगे। चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में आई और ग्रामीणों के दस लोगों के प्रतिनिधिमंडल को SP गंगाराम ने बातचीत के लिए बुलाया। SP गंगाराम ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर पूरी तरफ से गंभीर है और जांच चल रही है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामला पेचीदा है, इसीलिए अभी इस मामले में कुछ बताया नहीं जा सकता।
Read This: Panipat: दुष्कर्म मामले में खुलासा, आरोपी ने बड़ी बहन के साथ भी किया था दुष्कर्म का प्रयास
बतादें कि दीपक करनाल के PWD विभाग में कार्यरत है। दीपक चंडीगढ़ कार्यालय किसी काम से गया था। सोमवार रात करीब 8 बजे उसने चंडीगढ़ से करनाल पहुंचने पर अपने घर फ़ोन किया और बताया कि वो एक घंटे तक घर आ जाएगा। उसने बताया कि उसके साथ उसके दोस्त भी है, डिनर तैयार रखना। इसके बाद 8:30 बजे दीपक का फ़ोन स्विच ऑफ आने लग गया। परिवार वालों ने कई कॉल किए, जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सभी चिंतित हो गए। परिवार वालों ने मुनक पुलिस स्टेशन में शिकायत दी और रात में भी दीपक का कोई पता नहीं चल पाया।
दीपक की कार मंगलवार को पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिली थी। कार का एक शीशा टूटा हुआ था और कार में कुछ नोट बिखरे हुए थे। इसी बीच गांव का भाजपा नेता कर्ण सिंह दीपक के बारे में पूछते हुए उनके घर आया। कर्ण सिंह ने बताया कि दीपक उसके रकम लेकर चंडीगढ़ से आ रहा था। परिवार वालों को शक हुआ कि कर्ण सिंह को न तो दीपक की कोई चिंता थी और न ही अपनी रकम की। इसी वजह से वो भड़क गए और उन्होंने मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
बतादें कि, दीपक घर का एकलौता सहारा है। दीपक के पिता का कुछ साल पहले निधन हो चूका है। दीपक का एक अढ़ाई साल का बेटा भी है। घर में उसकी मां, पत्नी और उसका बेटा है। दीपक को करीब तीन साल पहले ही सरकारी नौकरी मिली थी। दीपक की पोस्टिंग करनाल में ही थी। इससे पहले दीपक DC रेट पर लगा हुआ था। दीपक के लापता होने के बाद से ही पुरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Read This: सिरसा के गांव मिट्ठी सुरेरां में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति समेत 5 पर केस
DSP गौरव फोगाट ने बताया कि, पुलिस की तीन टीमें दीपक की तलाश में जुटी हुई हैं। जबकि परिजनों ने जिन लोगों के नाम लिए हैं उन दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ApnaPatrakar