Sirsa: गांव कमाल में सर्वसम्मति से जगजीत सिंह सरपंच चुने गए

जगजीत सिंह के पिता दर्शन सिंह ने साल 2012 में पंचायत चुनाव लड़ा था और वो 72 वोटों से चुनाव हार गए थे।

Sirsa: गांव कमाल में सर्वसम्मति से जगजीत सिंह सरपंच चुने गए
X

पहले भी सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं सरपंच और पंच

Sirsa: हरियाणा के सिरसा जिले के एक गांव के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव से पहले दूसरी बार सर्वसम्मति से सरपंच चुन लिया है। सिरसा के गांव कमाल के ग्रामीणों ने दूसरी बार ये कारनामा कर दिखाया है। गांव के सरपंच के साथ ही गांव के पांचों वार्डों के पांच भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कमाल गांव का इतिहास काफी रोचक रहा है। इससे पहले भी सालों से गांव का मुखिया व पंच बिना चुनाव करवाए चुने गए हैं।

जगजीत सिंह बने सरपंच:
जानकारी के अनुसार करीब 200 घरों की करीब 1300 की आबादी वाले कमाल गांव में लगभग 600 वोट के साथ पांच वार्ड हैं। गांव में लोगों का आपसी भाईचारा और प्रेम इतना गहरा है कि पिछले कई सालों से सरपंच और पांच बिना चुनाव लड़े यानि कि सर्वसम्मति से चुने जाते हैं। साल 2012 में चुनाव हुए और इसके बाद और पहले सरपंच सहमति से ही बनाए गए हैं। साल 2016 में परमजीत कौर सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई और अब 30 वर्षीय जगजीत सिंह को गांव का सरपंच चुना गया है।

READ THIS: छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने जब्त किए फुटेज,गेस्ट हाउस में कपड़े बदलने के दौरान चालू था CCTV

जगजीत के पिता हार गए थे चुनाव:
जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह के पिता दर्शन सिंह ने साल 2012 में पंचायत चुनाव लड़ा था और वो 72 वोटों से चुनाव हार गए थे। दर्शन सिंह किसान है और समाज सेवा करते हैं। जो कुछ साल पहले सपना पिता ने देखा था वो अब साकार हो गया है। दर्शन सिंह ने गांव वासियों का आभार व्यक्त किया है।

READ THIS: Terror funding case: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में की तलाशी

सुबह गुरुद्वारा साहिब में मुनादी करवाकर गांव वासियों को एकत्रित किया गया और हर वार्ड से दो व्यक्तियों को बैठक में शामिल किया गया। सरपंच और पांच के लिए चर्चा हुए और इसमें इन्हीं लोगों ने गांव वालों की सहमति जताते हुए जगजीत सिंह को सरपंच बनाने की घोषणा कर दी। इसके बाद दूसरे ग्रामीणों में भी अपनी सहमति दी।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it