Latest Jokes । Jokes in Hindi
हम सबको सुबह शाम खुलकर हंसना चाहिए। आप सभी सेहतमंद रहे इसीलिए हम आपके लिए कुछ चुटकुले लाए हैं जिन्हें पढ़कर आप खूब हँसेंगे.

मजेदार चुटकुले
आज के समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम सबको सुबह शाम खुलकर हंसना चाहिए। आप सभी सेहतमंद रहे इसीलिए हम आपके लिए कुछ चुटकुले लाए हैं जिन्हें पढ़कर आप खूब हँसेंगे और आपका दिमाग तरो ताजा हो जाएगा।
जोक्स/jokes:
- एक मैडम बस में चढ़ी तभी एक बच्चा खड़ा होकर बोला,
आप मेरी जगह बैठ जाइए
मैडम ने बच्चे को जोर से थप्पड़ मारा
साला भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा
कहते हुए बच्चा वापिस अपने पापा की गोद में बैठ गया। ....... :) :)
- बैंक मैनेजर: कॅश ख़त्म हो गया है। कल आना।
रामु: लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर: देखिए आप गुस्सा मत कीजिए शांति से बात कीजिए।
रामु: ठीक है फिर आप शांति को ले आइए, मैं उसी से बात कर लूंगा। ..... :) :)
- मास्टर जी - शांति किसके घर में रहती है...?
पप्पू - जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल चलाते हैं... :) :)
- पति: डॉक्टर ने फीकी चाय पिने को कहा है।
पत्नी: अलग अलग चाय नहीं बनाऊँगी, लड्डू खा कर चाय पी लो, चाय फीकी लगेगी ...... :) :)
- सांता अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल खाना खाने गया। सांता अपनी गर्लफ्रेंड से बोला, डार्लिंग तुम्हारे लिए क्या मँगवाऊँ?
गर्लफ्रेंड: मेरे लिए पिज़्ज़ा मँगवालो और अपने लिए एम्बुलेंस।
सांता : पर ऐसा क्यों ??
गर्लफ्रेंड: क्यूंकि तुम्हारी बीवी तुम्हारे पीछे खड़ी है।
- टीचर: एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी????
बच्चा: एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी. बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है... :) :)
ये भी पढ़ें: Jokes in Hindi | Jokes | Majedaar जोक्स