फतेहाबाद रैली में विपक्षी दल के नेता होंगे एकजुट, बीजेपी के खिलाफ बनाएंगे रणनीति: अभय चौटाला

फतेहाबाद में प्रस्तावित इनैलो की रैली में पुरे देश से विपक्षी दल के नेता एक साथ होंगे।

फतेहाबाद रैली में विपक्षी दल के नेता होंगे एकजुट, बीजेपी के खिलाफ बनाएंगे रणनीति: अभय चौटाला
X

केजरीवाल पर SYL मुद्दे पर साधा निशाना

सिरसा जिले के ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला (Abhay Chautala) ने कहा है कि 25 सितंबर को फतेहाबाद में प्रस्तावित इनैलो की रैली में पुरे देश से विपक्षी दल के नेता एक साथ होंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए विपक्ष एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ रणनीति बनाएगा।

फतेहाबाद रैली में पहुंचेंगे विपक्ष के कई दिग्गज:
अभय चौटाला ने बताया कि फतेहाबाद में होने वाली रैली में NCP नेता शरद पंवार, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सत्यपाल मालिक, तेजस्वी यादव शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, चौधरी बीरेंद्र सिंह और सीताराम येचुरी भी शामिल होंगे।

बीजेपी के खिलाफ जंग शुरू करेंगे:
अभय चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम सभी एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ जंग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि पोल खोलने वाले राजनेता के पास एजेंसी पहुंच जाती है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस फिर हुई कमजोर, गोवा में 11 में से 8 कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल

जेजेपी पर भी साधा निशाना:
अभय चौटाला ने जेजेपी (JJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि ताऊ के नाम की रोटियां सेकने वाले जन्मदिन मना कर दिखाएं। ताऊ का जन्मदिन मनाने वालों की हवा निकल चुकी है।

केजरीवाल पर बोला हमला:
अभय चौटाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर SYL मुद्दे पर हमला बोला और कहा कि अरविन्द केजरीवाल बताएं की हरियाणा राज्य को पानी मिलना चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि केजरीवाल पानी मिलने का समर्थन करते हैं तो ठीक है नहीं तो उनका विरोध किया जाएगा और विरोध में उन्हें हरियाणा छोड़कर जाना होगा।

ख़बरों के लिए, क्लिक करें: ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it