गणेश विसर्जन दौरान बड़ा हादसा, डूबने से 7 की मौत

सुचना मिलते ही मुरथल ठाणे से पुलिस टीम और गोताखोर घात पर पहुंच गए और सर्च अभियान शुरू कर दिया।

गणेश विसर्जन दौरान बड़ा हादसा, डूबने से 7 की मौत
X

डूबने वालों में चार बच्चे भी शामिल

हरियाणा: शुक्रवार को गणपति विसर्जन के दौरान दो हादसे हुए। सोनीपत में यमुना के मीमारपुर और बेगा घात पर युवक समेत चार लोग डूब गए, पिता पुत्र और भतीजा समेत एक की मौत हो गई है। दूसरा हादसा महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ौली में नहर में करीब 12 बच्चे व एक युवक डूब गए, जिसमे से चार की मौत हो चुकी है।

सोनीपत में विसर्जन के दौरान हुआ हादसा:
सोनीपत में मीमपुर घाट में कुछ श्रद्धालु गणेश विसर्जन करने गए थे और विसर्जन के दौरान स्नान के लिए यमुना के अंदर चले गए। विसर्जन के दौरान ही तेज बहाव में डूब गए। डूबने वालोने में सुंदर सांवरी निवासी सुनील (45), उनका बेटा कार्तिक (13) और भतीजा दीपक (20) शामिल हैं।
सुचना मिलते ही मुरथल ठाणे से पुलिस टीम और गोताखोर घात पर पहुंच गए और सर्च अभियान शुरू कर दिया। रात के 8 बजे के आस पास सुनील और उसके भतीजे का शव निकाल लिया गया। दूसरी तरफ यमुना के बेगा घात पर रेहड़ा बस्ती का सुमित उम्र 22 साल भी तेज भाव में डूब गया। गणेश विसर्जन के लिए सुमित 6 साथियों के साथ यमुना के अंदर चला गया था। सुमित के 6 साथियों को तो यमुना से निकाल लिया गया पर सुमित नहीं मिला सका। बहुत समय बाद सुमित का शव मिल गया।

देर रात तक चलता रहा सर्च अभियान:
महेंद्रगढ़ के गाँव झगडोली की नहर में श्रद्धालु गणेश प्रतिमा की विसर्जन के लिए गए थे। शाम करीब 5:30 बजे ये हादसा हुआ और तुरंत पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाए गए बच्चों की शुक्रवार रात 8:30 बजे अस्पताल में मौत हो गई। तीन लोगों को हाई सेंटर रेफेर कर दिया गया है और एक अन्य बच्चा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। बतादें की नहर में देर रात तक सर्च अभियान चलता रहा। आठ बच्चों को निकलकर एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: सामाजिक-धार्मिक आंदोलन...19वीं सदी......भारत

सीएम ने जताया दुःख:
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हादसे में युवकों की मौत पर दुःख प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट किया और कहा की, ''महेंद्रगढ़ और सोनीपत में नहर में गणेश विसर्जन के दौरान युवकों की मौत हृदय विदारक है। हम इस मुश्किल समय में मृतकों के परिजनों के साथ हैं। एनडीआरएफ ने कई लोगों को डूबने से बचा लिया, जिनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

cm khattar tweet on sonipat death

महेन्दरगढ़ उपयुक्त ने क्या कहा:
महेंद्रगढ़ के उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा की विसर्जन के दौरान जो हादसा हुआ है बहुत ही दुखद है। उन्होंने बताया की सुचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कारवाही शुरू कर दी थी और नहर बंद करवाकर सर्च और बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

हरियाणा की ताज़ा अपडेट्स के लिए, क्लिक करे: ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it