सिरसा के गांव मिट्ठी सुरेरां में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति समेत 5 पर केस
रोहताश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कोमल को दहेज़ के लिए ससुराल वाले परेशान करते थे।

मृतका के परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
सिरसा जिला के ऐलनाबाद के मिट्ठी सुरेरां गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके मायके वालों ने आरोप लगाया है की उनकी बेटी की हत्या की गई है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका कोमल के पति सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
कोमल के पिता रोहताश ने बताया कि उसकी बेटी कोमल की शादी 20 महीने पहले मिट्ठी सुरेरां के सुनील कुमार के साथ हुई थी। रोहताश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कोमल को दहेज़ के लिए ससुराल वाले परेशान करते थे। इस मामले में कई बार पंचायतें भी हुई और हर बार रजामंदी हुई। लेकिन रविवार को ससुराल से फ़ोन कर उनको बताया गया कि कोमल को कुछ हो गया है।
Read This: Sirsa: जोधकां गांव में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने रोकी हरियाणा रोडवेज की बस, लगाया धरना
इसके बाद कोमल के मायके से कुछ लोग उसके ससुराल पहुंचे। उन्होंने देखा कि कोमल की मौत हो चुकी है और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद कोमल के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सुचना दी। कोमल के पिता ने कोमल के पति और अन्य के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि, कोमल के पिता के बयान दर्ज किए हैं। मौत कैसे हुई है, पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मामले में मृतका के पति, दो ननंद, सास, ननदोई के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। पुलिस की जांच जारी है।
Read This: SIRSA BREAKING:-सिरसा के गांव माधोसिंघाना में विनोद जांदू को सर्वसम्मति से चुना गया सरपंच , ग्रामीणों ने दिया भाईचारे का संदेश
ApnaPatrakar