NIA Raid: NIA ने फरीदाबाद में गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के घर मारा छापा
पुलिस ने 15 दिन पहले नीरज फरीदपुरिया द्वारा अवैध रूप से बनाए गए मकान पर बुलडोज़र चलवाया था और उसका मकान तोड़ा था।

NIA कई राज्यों में कर रही है छापेमारी
NIA Raid: फरीदाबाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 50 हजार के इनामी बदमाश नीरज फरीदपुरिया के घर पर छापा मारा है। मंगलवार सुबह ग्रेटर फरीदाबाद के गांव फरीदपुर में पुलिस की गाड़ियां पहुंची। गांव वालों को पहले ये सब नार्मल लगा लेकिन बाद में उन्हें पता लगा कि ये तो NIA की छापेमारी है और बड़ी कार्रवाही है।
विकास चौधरी हत्याकांड में आया था नीरज का नाम:
पुलिस ने 15 दिन पहले नीरज फरीदपुरिया द्वारा अवैध रूप से बनाए गए मकान पर बुलडोज़र चलवाया था और उसका मकान तोड़ा था। बताया जाता है कि नीरज ने गांव वासियों में डर पैदा करके पूजा स्थल की करीब 350 गज जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर उस पर मकान बनाया था। पुलिस और नगर निगम ने मकाल तोड़कर जमीन नीरज से कब्ज़ा मुक्त करवाई थी और ये जमीन वापस ग्रामीणों को दी थी। साल 2019 में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रहे विकास चौधरी हत्याकांड में नीरज का नाम आया था, नीरज तब से ही फरार चल रहा है।
Read This: Sirsa: गांव रूपावास के युवक से यूपी और राजस्थान से शादी करवाने के नाम पर दो बार ठगी
नीरज पर कई केस है दर्ज:
बतादें कि, नीरज फरीदपुरिया पर हत्या के प्रयास, हत्या, डकैती, लूट, अवैध वसूली, अवैध कब्जा, रंगदारी, अवैध हथियार के 21 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। नीरज गैंगस्टर कौशल गिरोह का ख़ास गुर्गा है। नीरज का नाम पलवल में हुए एक हत्याकांड में भी आया था। नीरज फिलहाल फरार चल रहा है और कौशल इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि, नीरज कौशल के बाद अब गैंग की कमान संभाले हुए है और गैंग के सदस्यों के लिए रंगदारी, हथियार जुटाने आदि के लिए धमकी देने जैसे काम करता है।
Read This: Sirsa: पेशी के दौरान आरोपित पुलिस की गिरफ्त से भागा, 7 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
NIA ने गुड़गांव में भी मारा छापा:
NIA ने गुड़गांव के नाहरपुर रूपा इलाके में आज सुबह छापेमारी की है। NIA ने गैंगस्टर कौशल के शार्प शूटर संदीप बंदर के भाई अनिल के घर छापा मारा है। बतादें कि, इससे पहले 13 सितंबर को गैंगस्टर कौशल चौधरी, शार्प शूटर संदीप बंदर और गैंगस्टर अमित डागर के घर NIA ने छापेमारी की थी। फिलहाल NIA की पुरे देश में कई राज्यों पर छापेमारी चल रही है।
ApnaPatrakar