Queen Elizabeth II Death: ब्रिटेन की महारानी का 96 साल की उम्र में निधन
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज से 10 दिन बाद होगा। उनके ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा।

सात दशक से ज्यादा रही ब्रिटेन की महारानी
Queen Elizabeth II Death: गुरुवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया, वो 96 वर्ष की थीं। ब्रिटेन की महारानी ने 7 दशक से भी ज्यादा तक शाषन किया। ब्रिटेन की महारानी के मौत के बाद शाही परिवार में उनके उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रिंस चार्ल्स की पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवेल कैमिला को ब्रिटेन की महारानी बनाया जाएगा। प्रिंस की पत्नी कैमिला को अब ‘क्वीन कंसोर्ट’ की उपाधि से संबोधित की जाएंगी। इससे मिलती जुलती उपाधि "प्रिंस कंसोर्ट" सिर्फ एक ही बार महारानी विक्टोरिया के पति अल्बर्ट के लिए इस्तेमाल किया गया था। जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने घोषणा की कि उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला को ‘क्वीन कंसोर्ट’ की उपाधि दी जाएगी फिर उसके बाद ये सारी चर्चाएं भी खत्म हो गई।
दस दिन बाद होगा अंतिम संस्कार, किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा:
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज से 10 दिन बाद होगा। उनके ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा। यहाँ रानी तीन दिन तक राज्य में लेटी रहेंगी, लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। जिस दिन महारानी का अंतिम संस्कार होगा उस दिन राष्ट्रिय शोक का दिन होगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Kartavya Path Inauguration: पीएम मोदी ने किया 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन, बोस की प्रतिमा का भी किया अनावरण
निधन के बाद स्कॉटलैंड, वेल्स, यूके कि संसद और आयरलैंड की संसद होंगी स्थगित:
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद बकिंघम पैलेस के मेन गेट पर शोक के कपडे पहने सेवक खड़ा होगा और मेन गेट पर एक नोटिस लगाएगा। महारानी के निधन के बाद स्कॉटलैंड, वेल्स, यूके कि संसद और आयरलैंड कि संसद को स्थगित कर दिया जाएगा। इस दौरान महल की वेबसाइट भी काले बैनर्स के साथ दिखेगी।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जारी किया पहला ब्यान:
ब्रिटेन के राजप्रमुख के निधन पर यूके की प्रधानमंत्री लीज़ ट्रस ने पहला ब्यान जारी किया। ये एक परंपरा है इसके तहत प्रधानमंत्री को पहला ब्यान देना होता है। प्रधानमंत्री ने अपने ब्यान में महारानी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा की दिवंगत महारानी अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गई हैं और उन्होंने देश को "स्थिरता और ताकत" भी प्रदान की है। प्रधानमंत्री ने ब्यान में कहा की पूरा ब्रिटेन महारानी के निधन से सदमे में है। ब्रिटेन के लोगों को महारानी के निधन का दुख है। देर रात ब्रिटेन की सड़कों पर लोग दिखे, उनकी आँखों में आंसू थे और सभी अपना दुःख व्यक्त कर रहे थे।
दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए, क्लिक करें: ApnaPatrakar