Pakistan Flood: पाकिस्तान में बारिश ने किया हाल बेहाल, 1100 लोगों की हुई डूबने से मौत
पाकिस्तान में बाढ़ से हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

पाक प्रधानमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
Pakistan Flood: आजकल मेघा पाकिस्तान में कहर बनकर बरस रहे हैं। मानसूनी बारिश लोगों के लिए आफत की बारिश बनती जा रही है। लोग अपना घर बार छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए हैं। बारिश का कहर ऐसा है कि लगभग 1100 बच्चे-बूढ़े, जवान पानी में डूब कर अपनी जान गवा चुके हैं। मवेशियों की हालत तो इससे भी खराब है। मवेशियों की मौत का आंकड़ा इससे लगभग 4-5 गुना बड़ा है।
पाक प्रधानमंत्री ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा:
पाकिस्तान में बाढ़ से हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बलूचिस्तान, सिंध, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, कराची प्रांत में हालात बहुत ही गंभीर बने हुए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की।
सरकार से नहीं मिल रही कोई मदद:
पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज की माने तो 14 जून के बाद भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से अब तक लगभग 1100 लोगों की जान चली गई है। जिसमें 207 महिलाएं और 348 बच्चे भी अपनी जान गवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों से बादल लगातार बरस रहे हैं और पिछले 1 दिन में ही 119 लोगों की मौत बाढ़ के पानी में डूबकर हो गई है। इसके अलावा घायल होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि हमारा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, घर-बार छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। सरकार से भी कोई राहत व सहायता नहीं मिल रही है।
ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ किया मतदान
देश विदेश की ख़बरों के लिए: क्लिक करें।