Seoul Halloween Stampede: प्रशासनिक इंतजाम सुचारु रूप से नहीं था, इसीलिए गई इतने लोगों की जान
राष्ट्रपति ने घटना पर दुःख जताया और कहा कि, यह कई दशकों की सबसे भयावह घटना है।

राष्ट्रपति यून सुक येओल ने घटनास्थल का किया दौरा
Seoul Halloween Stampede: इस बार हैलोवीन पर बहुत भीड़ थी, कारण था सस्ते खाने-पिने के लुभावने ऑफर और नाईट-क्लब्स में सेलिब्रिटी परफॉरमेंस का होना। इस कारण भीड़ इतनी जमा हो गई की प्रशासनिक इंतजाम सुचारु रूप से नहीं हो पाया। शनिवार को हुआ ये हादसा जिसमें मरने वालों की संख्या 153 हो गई, जिसमें 56 पुरुष और 97 महिलाएं हैं। हादसे के बाद राष्ट्रपति यून सुक येओल ने देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
राष्ट्रपति यून सुक येओल ने हादसे वाले स्थल का दौरा भी किया। राष्ट्रपति ने घटना पर दुःख जताया और कहा कि, यह कई दशकों की सबसे भयावह घटना है।
योंगसांग फायर स्टेशन के प्रमुख, चोई सुंग बिओम ने कहा कि, हादसे में 82 लोग घायल हुए, जिनमें से 19 की हालत नाजुक है। मृतकों में 13 देशों के 22 नागरिक शामिल हैं।
Read This: South Korea Hallowean Stampade News: सियोल में हैलोवीन उत्सव भगदड़ हादसे में अब तक 151 लोगों की मौत, वैश्विक नेताओं ने व्यक्त किया शोक
गृह मंत्रालय ने बताया कि, रविवार दोपहर तक 90 फीसदी मृतकों की पहचान हो चुकी है, हालांकि कुछ विदेशी नागरिक और किशोरों की पहचान नहीं हो पा रही है। नाइटक्लबों ने सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस और लुभावने ऑफर दिए थे, जिससे भारी तादाद में युवा यहां खींचे चले आए।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सियोल हादसे में मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्री ने कहा कि, इस कठिन समय के दौरान दक्षिण कोरिया के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। भगदड़ के कारण इतने युवाओं की जान जाने से गहरा सदमा लगा।
ApnaPatrakar