Sirsa: शादी के तीन दिन बाद जेवरात व नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, सिरसा ब्रेकिंग न्यूज़

महिला शादी के तीन दिन बाद ही जेवरात लेकर फरार हो गई।

Sirsa: शादी के तीन दिन बाद जेवरात व नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, सिरसा ब्रेकिंग न्यूज़
X

मामला पुलिस थाने में चला गया है। दुल्हन ने भी ससुराल वालों पर आरोप जड़े हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। मामला अभी तक दर्ज नहीं हुआ है

हरियाणा के सिरसा जिले के गांव बनसुधार में महिला शादी के तीन दिन बाद ही जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजनों को पता लगा तो तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान पाया की वह धान के खेतों में छिपी हुई मिली। ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा की पुलिस ने अब दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया है। अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

READ THIS:-सिरसा ब्रेकिंग न्यूज़ : Sirsa News: संदिग्ध अवस्था माँ और दो वर्षीय बच्ची की मोत,पुलिस जांच में जुटी

बनसुधार निवासी युवक गुरप्रीत के घर वालो ने गुरप्रीत की शादी तीन दिन पहले युवती से की थी। वे लड़की देखने गए थे और लड़की से बात चीत भी हुई थी। दोनों की तरफ से शादी को लेकर रजामंदी भी हुई। उसके बाद गुरुद्वारा में शादी पूर्ण हुई। आरोप है कि शादी के तीसरे दिन दुल्हन ससुराल पक्ष के गहने लेकर छू मन्त्र हो गई। सभी ने तलासी शुरू कर दी। दुल्हन धान के खेत में छिपी हुई मिली।

महिला के पास नकदी और ससुराल पक्ष के द्वारा पहनाए गए जेवरात मिले। दूल्हे गुरप्रीत ने कहा कि बिचौलिये ने उसकी शादी करवाई थी। आरोप है कि डेढ़ लाख रुपये भी उसने लिए थे। नौ अक्तूबर को उसकी शादी लड़की से हुई थी। इसके बाद वे उसे लेकर थाने सदर मैं पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने युवती और बिचौलिये के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

READ THIS :-हरियाणा में चला बुलडोजर, बिल्लू के अवैध कब्‍जों पर कर्रवाई, ध्‍वस्‍त किया निर्माण

शादी नहीं की,उसे बेचा गया था

पुलिस पूछताछ में दूसरी तरफ लड़की ने बताया कि उसका विवाह नहीं हुआ,बल्कि उसे बेचा गया था। उसकी जिससे पहले शादी हुई थी, वह उसकी मर्जी से हुई थी। लेकिन यहां मुझे नशे की गोली खिलाकर लाया गया था। वह परेशान थी, इसलिए उसे रात को भागना पड़ा, लेकिन जो सामान लेकर भागी थी, उसे लौटाने आ रही थी।

दोनों साइडो को बातचीत के लिए बुलाया गया है। अभी तक केस फाइल नहीं हुआ है। - सुरजीत सिंह, पुलिस पीआरओ, सिरसा।

apnapatrakar

ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

Tags:
Next Story
Share it