अप्राकृतिक संभोग ने एक व्यक्ति को दी तीन बीमारियां तोहफे में, दुनिया का पहला केस
इटली में लगभग 35 साल का एक शख्स द्वारा पुरुषों के साथ अप्राकृतिक संभोग करने से उसे कोरोना, मंकीपॉक्स और एचआईवी से एक साथ संक्रमित पाया गया है।

मामला इटली का
ईश्वर ने मनुष्य को प्रकृति के रूप में एक अनमोल हीरा दिया है। इस संसार में प्रकृति के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है लेकिन मनुष्य ईश्वर के द्वारा दी गई इस प्रकृति के बार-बार खिलाफ जाकर अपना जीवन संकट में डाल रहा है।
इटली का है मामला:
ऐसा ही एक मामला इटली से आया है। इटली में लगभग 35 साल का एक शख्स द्वारा पुरुषों के साथ अप्राकृतिक संभोग करने से उसे कोरोना, मंकीपॉक्स और एचआईवी से एक साथ संक्रमित पाया गया है। कटेनिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अनुसार यह दुनिया का प्रथम ऐसा मामला है। संपूर्ण संसार में यह प्रथम ऐसा व्यक्ति है जिसमें ये तीनों बीमारियां एक साथ पाई गई है। इस व्यक्ति को ये बीमारियां साल की शुरुआत में स्पेन जाने के बाद हुईं। स्पेन जाने के बाद इस व्यक्ति ने कई पुरुषों के साथ असुरक्षित संबंध बनाए थे। जिससे आज इसको इन समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है।
पुरुषों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए:
द सन की रिपोर्ट के अनुसार यह व्यक्ति स्पेन में 16 से 20 जून तक रहा था। इस दौरान इसने कई पुरुषों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। उसके बाद इसे बुखार, सिर दर्द, गले में खराश जैसे लक्षण आने पर तीन दिन बाद 2 जुलाई को वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसी दौरान इसके चेहरे, पैरों आदि पर दर्दनाक दाने उभरने लगे। कुछ दिनों बाद इन दानो ने फफोले का रूप धारण कर लिया। इसके बाद इसे सैन मार्को यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया, जहां पर उसका मंकीपॉक्स टेस्ट करने पर वह पॉजिटिव पाया गया।
एचआईवी भी पाया गया पॉजिटिव:
एचआईवी का टेस्ट करने पर यह व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव भी पाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उसे HIV इन्फेक्शन हाल ही में हुआ है।
ये भी पढ़ें: Finland: प्रधानमंत्री सना मरीन का ड्रग टेस्ट रिपोर्ट आया नेगेटिव
देश विदेश की ख़बरों के लिए क्लिक करे।