हरियाणा में चला बुलडोजर, बिल्लू के अवैध कब्जों पर कर्रवाई, ध्वस्त किया निर्माण
राज्य के अलग अलग थानों में बिल्लू पर दर्ज हैं दस से ज्यादा मामले

देवेन्द्र उर्फ बिल्लू मूंड के अवैध कब्जो पर कार्रवाई की गई:- पिले पंजे से ध्वस्त किया निर्माण। राज्य के अलग अलग थानों में मूंड पर दर्ज हैं दस से ज्यादा मामले। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा की लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल रहा मौजूद।
असंध(करनाल), आपराधिक जमीन रखने वाले लोगो के अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अब डेरा गामा रोड स्थित बदमाश देवेंद्र उर्फ बिल्लू मुंड की जमीन पर पीला पंजा चलाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगरपालिका सचिव रविंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुरक्षा के हिसाब से थाना प्रभारी बलजीत सिंह भी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशासन ने बल्डोजर की सहायता से प्लाट की चारदीवारी को उखड फेंका। प्रशासन ने यह कार्रवाई गलत तरीके से किए गए कब्जे को लेकर की।
चर्चित बात यह है की बदमाश देवेन्द्र उर्फ बिल्लू मुंड के खिलाफ राज्य के अलग-अलग थानों में फिरौती, जान से मारने की धमकी और हत्या की कोशिस सहित कई अन्य धाराओं में दस से अधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी से पता चला है कि बिल्लू फिलहाल जेल से बाहर है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सचिव रविंदर कुमार ने बताया कि यह प्रापर्टी बिल्लू बदमाश के नाम है, जो वस्तुत: अवैध निर्माण है। ऐसे सभी निर्माणों नियमानुसार लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की कोई भी छूट नहीं दी जाएगी।
गांव का सरपंच पद पर रहते सरेआम चलाई थी गोली
देवेंद्र उर्फ बिल्लू मुंड क्षेत्र के नामी चेहरों में है। बताया जा रहा है कि उसने गांव के सरपंच पद पर रहते हुए अनाज मंडी में दो पक्षों की पंचायत में सरेआम एक व्यक्ति पर गोली चला दी थी। इसके बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिस का मामला दर्ज किया था। अक्सर होने वाले हमलों को लेकर भी उसका नाम विवादों में आता रहा है।
नियमानुसार ढाया गया निर्माण
थाना इंचार्ज बलजीत सिंह ने कहा कि नियमानुसार शहर की अवैध प्रापर्टी पर बल्डोजर चलाया गया है। बिल्लू मुंड पर प्रदेश के अलग अलग थानों में दस से अधिक मामले फाइल बताए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों क्षेत्र में चर्चित गैंगस्टर दिलेर कोटिया के अवैध निर्माण को गिराया गया था। सरकार के इस कड़े फैसले से अपराधी किस्म के लोग डरे हुए हैं। किसी को किसी भी प्रकार रियायत नहीं मिलेगी। कार्रवाई का दौर चालू रहेगा।
ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें