Suicide Case :-नीट की स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल मे ही लगा लिया फंदा, एक साल से कर रही थी कोचिंग
पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और देखा की राशि का शव फंदे पर लटका था।

Neet Students Suicide Case:- नीट की स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल मे ही लगा लिया फंदा, एक साल से कर रही थी कोचिंग कोटा में नीट की तैयारी कर रही राशि जैन (19) ने सुसाइड कर लिया। वह सागर (एमपी) की रहने वाली थी। एक साल से कोटा में रहकर नीट के लिए तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है की राशि की तबियत ठीक नहीं थी .
इस वजह से वह मानसिक तनाव में थी। घटना मंगलवार दिन में करीब 3 बजे की है। बुधवार को एमबीएस हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
जानकारी से पता चला है की छात्रा तलवंडी इलाके के एक हॉस्टल में रहती थी। वह कोचिंग भी नहीं जा रही थी। 7 मई को उसका नीट यूजी का एग्जाम था। तबियत खराब होने के कारण वह पढाई नहीं कर पा रही थी, जिससे उसका मानसिक तनाव बता ही जा रहा था .
हॉस्टल में रहने वाली अन्य स्टूडेंट्स ने राशि को मंगलवार सुबह से किसी ने नहीं देखा था। वह रूम से बाहर नहीं निकली। इस पर दोपहर में हॉस्टल संचालक को इस बारे में जानकारी मिली। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और देखा की राशि का शव फंदे पर लटका था। वो परिवार में सबसे छोटी थी। राशि के पिता खेती-किसानी करते हैं।
डीएसपी अमर सिंह ने बताया- छात्रा ने मंगलवार दोपहर को सुसाइड किया है। फिलहाल कारण सामने नहीं आए हैं। छात्रा बीमार थी, हॉस्टल में रहकर की एग्जाम की तैयारी कर रही थी। बीमार होने के कारण सम्भवत: पढ़ाई ठीक से नहीं कर पा रही थी।