बनमंदोरी भट्टू :-शादी में चौधर की दिखावट के लिए चली गोली, एक की गई जान
पीड़ित महिला को करवाया गया फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती, हुई मौत

खोखली चोधर ने फिर ले ली एक मासूम की जान
बनमंदोरी - फतेहाबाद जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव बनमंदोरी की सरपंच रजनी के भाई की शादी में गोली चल गई। गोली के छर्रे 63 वर्षीय महिला कुक को लगे। उसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर भट्टू थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान लिए.
जानकारी के अनुसार बीती रात को गांव बनमंदोरी की नवनिर्वाचित सरपंच रजनी के भाई की शादी थी। इस दौरान एक रिश्तेदार बंदूक हाथ में लिए हुए था। शादी में ही खाना बनाने फतेहाबाद की स्वामी नगर निवासी 63 वर्षीय सोमो देवी आई थीं। जैसे ही महिला इस रिश्तेदार को चाय देने के लिए गई तो उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे महिला को लग गए।
शादी में गोली चलाने पर होता है केस दर्ज
हम कई बार अपने आसपास के समाज में सुनते हैं कि शादी समारोह में लोग गोलियां चलाकर जश्न मनाते हैं। आपको बता दें कि शादी समारोह में फायर करने पर पुलिस द्वारा केस दर्ज करने का कानून है। लेकिन फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और शादी समारोह में अपने निजी हथियारों से फायर निकालने शुरू कर देते हैं। यह खबर हमें अक्सर सुनने को मिल जाती है कि शादी समारोह में गोली लगने से व्यक्ति की हुई मौत। हम सबको पता है कि शादी समारोह खुशी का माहौल होता है। ऐसे माहौल में लोग आपस में मिल बांट कर खुशी मनाते हैं। लेकिन किसी विवाह शादी में ऐसी अप्रिय घटना घटने के बाद चारों तरफ मातम फैल जाता है और व्यक्ति के पास पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं रहता। हमें ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करना चाहिए तभी यह घटनाएं कम होगी.
पीड़ित महिला को करवाया गया फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती, हुई मौत
ताजा जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के बन मंदोरी गांव में शादी समारोह में चली गोली से जख्मी हुई महिला को तुरंत फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने महिला को मृत घोषित करार दे दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया था। उक्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला फतेहाबाद जिले के बन मंदोरी गांव के एक शादी समारोह में रोटियां बनाने के लिए आई थी। यह महिला शादी समारोह में अपना काम कर रही थी तभी कुछ लोगों ने वहां पर हवाई फायर निकालने शुरू कर दिए जिसमें से एक फायर रोटी बना रही महिला को लग गया। महिला को गोली लगने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल फेल गया। गोली लगने पर महिला को जल्दबाजी में एक निजी गाड़ी से फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन महिला ने ज्यादा खून बहने की वजह से रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
Tags:
Next Story