Jalebi Baba Case: दुष्कर्मी जलेबी बाबा को आज कोर्ट सुनाएगी सजा
लोगों का कहना है कि, जलेबी बाबा को उसके किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए।

हो सकती है 20 साल कैद या उम्रकैद
Jalebi Baba Case: फास्टट्रैक कोर्ट आज शनिवार को तंत्र-मंत्र की आड़ में महिलाओं को बेहोश करके उनके साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी जलेबी बाबा को सजा सुनाएगी। फतेहाबाद के टोहाना के अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा पिछले चार साल से पुलिस की गिरफ्त में हैं। गिरफ्तार के बाद से ही वो अपने डेरे नहीं गया है। बाबा का डेरा खंडहर में बदल चूका है।
पीड़ित पक्ष के वकील विजय कृष्ण रंगा और संजय वर्मा ने कहा कि, शनिवार को प्रयास करेंगे इस मामले को दुर्लभतम अपराध की श्रेणी में रखा जाए और कड़ी से कड़ी सजा की मांग करेंगे।
लोगों का कहना है कि, जलेबी बाबा को उसके किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए। कोर्ट दोषी जलेबी बाबा को 20 साल की कैद की सजा सुना सकती है। या फिर हो सकता है कि उसे उम्रकैद की भी सजा हो सकती है।
बतादें कि, 100 से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म के जलेबी बाबा पर आरोप लगे हैं। सात महिलाओं ने बाबा के खिलाफ अपना बयान दर्ज करवाया था। बाबा के खिलाफ 19 जुलाई 2018 को केस दर्ज हुआ था। पुलिस को बरामद हुई थीं 30 अश्लील सीडियां। उसके बाद जांच के दौरान 100 से ज्यादा अश्लील वीडियोस पुलिस ने बरामद की थी। बरामद हुई CD में जलेबी बाबा की वॉयस की एफएसएल जांच करवाई गई और दोनों ही आवाजें मेल खा गई।