Jalebi Baba Case: जलेबी बाबा का गंदा धंधा, कोर्ट ने दोषी करार दिया, दो दिन बाद सजा सुनाएगी कोर्ट

पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर जलेबी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Jalebi Baba Case: जलेबी बाबा का गंदा धंधा, कोर्ट ने दोषी करार दिया, दो दिन बाद सजा सुनाएगी कोर्ट
X

पुलिस को बरामद हुई थीं 120 अश्लील वीडियो

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में बाबा बालकनाथ मंदिर का पुजारी अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट जलेबी बाबा को दो दिन बाद सजा सुनाएगी। जलेबी बाबा पर 120 अलग-अलग महिलाओं के साथ उनका रेप कर उनकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है।

पुलिस की छापेमारी में 120 अश्लील वीडियो मिले थे। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर जलेबी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाबा बनने से पहले अमरपुरी टोहाना के रेलवे रोड पर जलेबी की रेहड़ी लगाता था। इसी वजह से इसका नाम जलेबी बाबा पड़ा था। पुरे देश में ये बाबा और ये केस काफी चर्चा में रहा था।

जलेबी बाबा बहुत ही शातिर था। वो महिलाओं को अपने जाल में फंसा लेता था। महिलाओं को जलेबी बाबा कहता था कि, उस पर भूतों का साया है और डर के मारे महिलाएं उसकी बातों में आ जाती थी और भूतों से पीछा छुड़ाने की आस में जलेबी बाबा की तांत्रिक क्रियाओं को हिस्सा बनने लगती थीं।

बाबा तंत्र विद्या के दौरान महिलाओं को मादक पदार्थ दे देता था। इस कारण महिलाएं बेहोश हो जाती थीं। इसके बाद जलेबी बाबा उनका दुष्कर्म करता और उनका वीडियो बना लेता था। इसके बाद बाबा उन्हें ब्लैकमेल करता और उनसे मोती रकम वसूलता था। इतना ही नहीं, बाबा महिलाओं को वीडियो के नाम पर धमकाकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता था।

सोशल मीडिया पर जलेबी बाबा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। DSP ने बाबा को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने जलेबी बाबा को गिरफ्तार किया और उस पर रेप, IT एक्ट, ब्लैकमेलिंग समेत कई अन्य धाराओं के केस दर्ज किए।

पुलिस ने जलेबी बाबा के पास से 120 अश्लील वीडियो बरामद किए थे, जिसमें वो महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुआ दिख रहा था। इसके अलावा उसके कमरे में नशीली गोलियां और तंत्र-मंत्र का सामान भी मिला था।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it