Fatehabad: गांव पीलीमंदोरी का जवान मनोज कुमार असम में शहीद

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Fatehabad: गांव पीलीमंदोरी का जवान मनोज कुमार असम में शहीद
X

जवान मनोज कुमार का शव उनके केबिन में मिला

हरियाणा में फतेहाबाद जिले के पीलीमंदोरी के रहने वाले भारतीय सेना के जवान का उनके केबिन में शव मिला है। जवान मनोज कुमार पीलीमंदोरी गांव के रहने वाले थे और असम में वो अपने केबिन में मृत पाए गए। अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

मनोज कुमार असम के गुवाहाटी में तैनात थे। आज (रविवार) सुबह उनका शव उनके केबिन में पड़ा मिला। इसके बाद दूसरे जवान उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मनोज कुमार साल 2011 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 11 दिसंबर 2018 को हुई थी। मनोज की साढ़े 3 साल की बेटी भी है। 18 नवंबर 2022 को आखिरी बार वो अपने घर एक महीने की छुट्टी लेकर आए थे।

मनोज की मौत की खबर से पुरे गांव में शोक की लहर है। बतादें कि, बीते 23 दिसंबर को इसी गांव से जवान विकास सिक्किम सड़क हादसे में शहीद हो गए थे।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it