फतेहाबाद: पिली मंदोरी गांव का जवान विकास राड़ सिक्किम दुर्घटना में शहीद

खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। पुरे इलाके में शोक की लहर है।

फतेहाबाद: पिली मंदोरी गांव का जवान विकास राड़ सिक्किम दुर्घटना में शहीद
X

कल पैतृक गांव में किया जाएगा अंतिम संस्कार

शुक्रवार को सिक्किम में सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सेना का ट्रक खाई में गिर गया था जिस कारण 16 जवानों की मौत हो गई थी।

सेना ने बताया कि, वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया है। शवों को भी निकाला जा रहा है।

इस हादसे में फतेहाबाद जिला के गांव पिली मंदोरी के जवान विकास राड़ शहीद हो गए हैं। खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। पुरे इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, विकास की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उनका 6 महीने का बेटा है। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह उनके पैतृक गांव पिली मंदोरी में किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुःख जताया है। रक्षा मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि, सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it