SYL Canal Issue: SYL को लेकर हरियाणा-पंजाब की बैठक आज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस मामले पर राज्य के पास उपलब्ध पानी का आंकलन करने के लिए एक नए न्यायाधिकरण की मांग कर सकते हैं.

SYL Canal Issue: SYL को लेकर हरियाणा-पंजाब की बैठक आज
X

केंद्रीय मंत्री शेखावत दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री आज एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक (SYL) विवाद पर आमने-सामने होंगे। केंद्र सरकार हरियाणा-पंजाब के बीच इस विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का काम कर रही है। आज केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

अगर इस बैठक में कोई भी हल नहीं निकलता है तो हरियाणा सरकार फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएगी। ढाई महीने के बाद SYL नहर के मुद्द्दे पर मुख्यमंत्री आम सहमति तक पहुंचने पर विफल रहे हैं। हरियाणा और पंजाब के सीएम दोनों ने 15 अक्टूबर को सीएम हरियाणा के निवास पर मुलाकात की थी।

ये बैठक अधूरी रही और पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा था कि, उन्हें राज्य के पास साझा करने के लिए पानी की एक बूंद भी नहीं है। ऐसे में सीएम खट्टर ने इस मुद्दे पर कहा कि ये उनकी अंतिम बैठक थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कहा था कि, वह शेखावत को जानकारी देंगे लेकिंग बैठक आयोजित करने के लिए वो पहल नहीं करेंगे। खट्टर ने कहा था कि, अगर केंद्र इस मुद्दे पर मध्यस्थता करना चाहता है और मामले को सुलझाना चाहता है तो वो ऐसा कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया है कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस मामले पर राज्य के पास उपलब्ध पानी का आंकलन करने के लिए एक नए न्यायाधिकरण की मांग कर सकते हैं कि, उसके पास राज्य के अपने खेतों की सिंचाई के लिए पूरा पानी नहीं है। भूमिगत पानी बहुत तेजी से नीचे जा रहा ही और ऐसे में ग्लेशियर भी सुख रहे हैं। नदियों का पानी भी प्रयाप्त नहीं मिल रहा।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it