हरियाणा के 12 जिलों में मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी, ओलावृष्टि और बारिश से किसान परेशान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग ने सुबह 8:00 बजे छोटी अवधि के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया।

हरियाणा के 12 जिलों में मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी,
हरियाणा में पिछले करीब 2 या 3 दिन से पूरा आसमान बादलों से ढका हुआ है। मौसम विभाग ने 12 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है की अगले 2 या 3 दिन तेज हवा और बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय बारिश की गतिविधि दर्ज की गई। और वही किसान भी डरा हुआ है कि उसकी फसलों को बारिश या तेज हवा से बहुत बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।
हिसार मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग ने सुबह 8:00 बजे छोटी अवधि के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया। मौसम वैज्ञानिक डा.एमएल खीचड़ ने बताया कि आज अगले कुछ घंटों में हरियाणा के फतेहाबाद जींद कैथल, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, पलवल, फरीदाबाद, मेवात जिलों का आसपास के क्षेत्रों में हवा चलेगी गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।
इससे पहले आज सुबह 6:00 बजे राज्य के कुछ क्षेत्रों में जैसे कुरुक्षेत्र करनाल यमुनानगर पानीपत कैथल चरखी दादरी जींद भिवानी हिसार सिरसा आदि तेज हवाओं के साथ बारिश की खबरें सामने आ रही है। लगातार चल रहे खराब मौसम के चलते किसानो को काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि अब फसल पक कर तैयार है ऐसे में अगर फसल पर बारिश होती है , तो किसानो की पूरी मेहनत बेकार हो जायगी .जिससे किसान को काफी नुकसान उठाना पढ सकता है .