अगर आप जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ले पर्याप्त और पुर्ण रूप से नींद

आइए जाने अच्छी नींद के क्या-क्या है फायदे

अगर आप जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ले पर्याप्त और पुर्ण रूप से नींद
X

अगर आप जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ले पर्याप्त और पुर्ण रूप से ले नींद

जानिए पर्याप्त नींद लेने के क्या-क्या है फायदे

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति इतना व्यस्त रहता है कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाता। परिवार की जिम्मेदारियां और ऑफिस की समस्याएं व्यक्ति को हर वक्त घेरे रहती हैं। आज का समय ऐसा है जिसमें व्यक्ति हर वक्त अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में लगा रहता है और अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाता। समय निकलने के साथ नतीजा यह होता है कि वह कम उम्र में ही बीमार पड़ने लग जाता है। वैसे तो बीमारियां अनेक कारणों से होती हैं लेकिन पर्याप्त रूप से नींद न लेना भी बीमारी का एक मुख्य कारण है। अगर आप अपने जीवन में व्यस्तता के कारण प्रतिदिन पर्याप्त रूप से नींद नहीं ले रहे हैं, तो आप भी जल्दी ही बीमार पड़ने वाले हैं। नींद की कमी स्वास्थ्य और कामकाजी जिंदगी को पूर्ण रूप से प्रभावित करती है। अक्सर लोगों का यह मानना है कि वह जो नींद ले रहे हैं वह पर्याप्त है। लेकिन यह उनकी गलतफहमी होती है। जिसका नतीजा यह निकलता है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है वैसे वैसे बीमारियां व्यक्ति को चपेट में लेना शुरू कर देती हैं। व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेने के साथ-साथ उसे नियमित रूप से पूरा करना भी जरूरी होता है। आप मान के चलिए अगर आप समस्याओं से चारों और गिरे हुए हैं तो आपको कभी पर्याप्त नींद नहीं आएगी। आपकी नींद हमेशा अच्छी और गुणवत्ता वाली होनी चाहिए। यदि आपको पूर्ण रूप से नींद नहीं आ रही है तो आपके शरीर में थकान दिन में काम के समय नींद आना, शरीर में बेचैनी, यादाश्त कमजोर होना आदि परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

किस उम्र के व्यक्ति को कितनी नींद लेनी चाहिए



प्रकृति ने अपने जन्म से पहले ही यह सुनिश्चित कर रखा है कि किस उम्र के व्यक्ति को कितनी नींद की आवश्यकता है। अगर हम प्रकृति के खिलाफ होते हैं तो ज्यादा समय तक स्वस्थ जीवन जीने में असफल रहते हैं। विशेषज्ञों की राय के अनुसार नवजात शिशु को कम से कम 15 से 18 घंटे नींद लेनी चाहिए। अगर शिशु की उम्र 1 से 2 साल है तो उसे 11 से 15 घंटे तक नींद लेने की सलाह दी जाती है। 3 से 6 वर्ष की आयु में बच्चे को कम से कम 10 से 13 घंटे नींद लेनी चाहिए। किशोरावस्था में बच्चों को कम से कम 8 से 10 घंटे नींद लेनी चाहिए। अगर आप की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच में है तो आप को कम से कम 7 से 9 घंटे तक की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। 20 से 64 वर्ष के युवक को भी इतनी नींद लेना आवश्यक है। ध्यान रहे कि आपको ज्यादा नींद लेने की आदत है तो वह भी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। 20 से 64 वर्ष की आयु के व्यक्ति को 11 घंटे से अधिक नींद कभी नहीं लेनी चाहिए।

आइए जाने अच्छी नींद के क्या-क्या है फायदे



अगर आपको अच्छी और पूर्ण नींद आती है तो इससे आप मे एक अलग ही उर्जा देखने को मिलती है। पूर्ण नींद लेने वाले व्यक्ति हमेशा अपने काम को अच्छे तरीके से करते हैं। आपको बता दें कि नींद का मतलब सिर्फ मन और मस्तिष्क को आराम देने से नहीं होता बल्कि जब हम नींद लेते हैं तो हमारा शरीर हमेशा कार्यरत रहता है। नींद के वक्त हमारे शरीर में नई मांसपेशियों का निर्माण होता है। हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को सुधारने व ज्यादा अच्छा रखने में भी नींद सहायक है। नींद हमें तनावपूर्ण रखती है और पूरा दिन हमारे अंदर आत्मविश्वास भरा रहता है। कम नींद से बच्चों के स्कूल में प्रदर्शन पर भी असर पड़ता है। इसलिए हमेशा हमें पूर्ण और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

APNAPATRAKAR

Tags:
Next Story
Share it