हरियाणा: मंजू नैन बनी देश की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर
मंजू जींद के चौधरी भरतसिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी में पढ़ी हैं।

हरियाणा की बेटी का कमाल
हरियाणा की बेटियां इतिहास बनाने में लगी हुई हैं। जींद जिला के गांव धमतान साहिब की बेटी मंजू नैन भारत की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बन गई हैं।
मंजू नैन सेना की पूर्वी कमान में लांस नायक हैं। मंजू जींद के चौधरी भरतसिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी में पढ़ी हैं। मंजू कबड्डी की खिलाड़ी भी रही हैं।
संस्था की चेयरपर्सन, कृष्णा मलिक ने कहा, मंजू ने अपनी काबिलियत के दम पर भारतीय सेना में भर्ती होकर आज अपने प्रदेश और देश के लिए मिशाल कायम की है।
बतादें कि, मंजू ने 10 हजार स्काई फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई है। इसका वीडियो भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड ने जारी किया है। ये कारनामा मंजू ने 15 नवंबर को किया था, लेकिन इसकी वीडियो आज जारी की गई है।
मंजू ने ALH ध्रुव हेलीकाप्टर से छलांग लगाई। मंजू नैन को 27 नवंबर को खेल स्कूल निडानी में सम्मानित भी किया जाएगा।