सरकार जल्द शुरू करेगी 'अंडर आठ स्पोर्ट्स इवेंट'- खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह

करनाल के एक निजी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने हिस्सा लिया।

सरकार जल्द शुरू करेगी अंडर आठ स्पोर्ट्स इवेंट- खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह
X

खेल में अनुशासन रखना बहुत जरूरी: राज्य खेल मंत्री

करनाल: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि, हरियाणा सरकार आठ साल तक के बच्चों को भी खेल के मैदान पर लाने की योजना पर काम कर रही है। ताकि बच्चे बेडरूम से उठकर खेल के मैदान तक पहुंचे और ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेल में रुचि दिखाएं।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा और खेल में बहुत काम किया है। अब हम हरियाणा के बच्चों के लिए 'अंडर आठ स्पोर्ट्स इवेंट' लेकर आ रहे हैं। ताकि बच्चे बेड रूम से उठकर खेल के मैदान तक पहुंचे और ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेल में रुचि दिखाएं। इस पर काम चल रहा है। इस योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और जंक फूट की लत से दूर करना है।

उन्होंने कहा कि, हम, हमारी टीम निरीक्षण खेल के मैदानों का करती रहती है, जो कोच या कोई अधिकारी या कोई बच्चा अनुशासन को तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स में सबसे पहले अनुशासन रखना जरूरी है उसी के चलते हमारी टीम ध्यान देती रहती है।

करनाल के एक निजी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्पोर्ट्स मीट के दौरान कहा कि, बच्चों का भविष्य उज्ज्वल है, बच्चे अनुशासन में हैं, पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद और अन्य गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it