Bharat Jodo Yatra Haryana: राहुल गांधी करनाल में, यात्रा के दौरान किरण चौधरी को लगी चोट
आज राहुल गांधी बसताड़ा टोल प्लाज़ा अपर गन्ने के भाव को लेकर धरना के रहे किसानों से मिल सकते हैं।

आज यात्रा देरी से हुई शुरू
शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के करनाल में चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा गांव कोहंड से सवा दो घंटे देरी से चलते हुए बसताड़ा टोल के पास पहुंची। राहुल गांधी ने यहां कड़ाके की ठंड में एक ढाबे पर चाय पी और लोगों के साथ चर्चा की।
यात्रा के दौरान चलते-चलते राहुल गांधी ने पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम से स्मार्ट डॉग लिया और उसे पकड़कर चलने लगे।
यात्रा के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विधायक किरण चौधरी को चोट लग गई। चलते समय वो फिसल गई और उन्हें चोट लग गई। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आज राहुल गांधी बसताड़ा टोल प्लाज़ा अपर गन्ने के भाव को लेकर धरना के रहे किसानों से मिल सकते हैं। यात्रा की शुरुवात में राहुल गांधी ने इसका जिक्र भी किया था।
बतादें कि, करनाल में राहुल गांधी 24 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा के चलते समय दिल्ली-जम्मू हाईवे पर जाम जैसी हालात बन गए। लेकिन बाद में जाम खुल गया।
राहुल गांधी पहले सुबह 6 बजे यात्रा शुरू करते थे। लेकिन पानीपत के बाद लगातार दूसरे दिन करनाल में भी देरी से यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी कल रात अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली चले गए थे। आज यात्रा ने 8 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। दोपहर 12 बजे यात्रा का कुटेल टोल प्लाजा पर लंच का प्रोग्राम है।
इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को पानीपत में 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा की और उसके बाद हुड्डा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया था।