Bharat Jodo Yatra Haryana: राहुल गांधी की यात्रा आज करनाल और कुरुक्षेत्र में, लोगों में भारी उत्साह

राहुल आज कुरुक्षेत्र में प्रेस वार्ता भी करेंगे।

Bharat Jodo Yatra Haryana: राहुल गांधी की यात्रा आज करनाल और कुरुक्षेत्र में, लोगों में भारी उत्साह
X

आज शाम धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में करेंगे महाआरती

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा के करनाल और कुरुक्षेत्र में रहेगी। यात्रा की शुरुआत आज सुबह 6 बजे तरावड़ी से हुई। हलके अँधेरे और ढूंढ में राहुल गांधी पैदल चले। यात्रा के दौरान रास्ते में राहुल ने सड़क किनारे खड़े लोगों से बातचीत की और बच्चों को टॉफ़ी भी बांटी। इससे पहले एक युवक सुरक्षा घेरे के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, पुलिस ने उसे धक्के देकर निकाल दिया।

राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केसी वेणुगोपाल, कुमारी सेलजा और दीपेंद्र हुड्डा भी रहे। यात्रा सुबह साढ़े 8 बजे रायपुर रोड़ान स्थित एक ढाबे पर चाय ब्रेक के लिए रुकी। राहुल गांधी ने यहाँ चाय पी और लोगों के साथ कुछ देर बात की। मॉर्निंग ब्रेक के लिए यात्रा समाना बहु रुक गई। यहाँ से राहुल गांधी कुरुक्षेत्र के जीरबाड़ी पहुंचकर 3 बजे फिर से यात्रा की शुरुवात करेंगे। इससे पहले राहुल आज कुरुक्षेत्र में प्रेस वार्ता भी करेंगे।

प्रेस वार्ता दोपहर एक बजे कुरुक्षेत्र में होगी। इसके बाद राहुल शाम 6 बजे कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर महाआरती में हिस्सा लेंगे। आरती के बाद राहुल गांधी गांव प्रतापगढ़ स्थित जिंदल हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

दोपहर 1 बजे राहुल गांधी की कुरुक्षेत्र में प्रेस कान्फ्रेंस होगी। फिर शाम 6 बजे राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर महाआरती में हिस्सा लेंगे।ब्रह्मसरोवर में आरती करने के पश्चात राहुल गांधी गांव प्रतापगढ़ स्थित जिंदल हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

लाडवा से कांग्रेसी विधायक मेवा राम और नेता अशोक अरोड़ा ने बताया कि, राहुल गांधी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक राव दान सिंह, पूर्व महासचिव रणदीप सुरजेवाला व मनदीप चटठा, NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, युथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत अन्य नेता शामिल रहेंगे।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it