Haryana Weather:-हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़ में हुई भारी ओलावृष्टि, आधा फुट चढ़ी बर्फ जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, देखें वीडियो
यहां पर इतनी भारी ओलावृष्टि हुई है कि कहीं पर भी जमीन नजर नहीं आ रही है।
हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़ में हुई भारी ओलावृष्टि,
हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले में भारी ओलावृष्टि होने की खबर आ रही है। महेंद्रगढ़ जिले में ओलावृष्टि ने ऐसा कहर ढाया है कि वहां की कई पीढ़ियों तक इसे याद रखा जाएगा। अपना पत्रकार टीम को मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले में पिछले लगातार 2 घंटे से ओलावृष्टि जारी है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पहले ही इस प्रदेश के लोगों को सूचना दी थी कि 30 और 31 मार्च को हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, फतेहाबाद आदि जिलों में भारी ओलावृष्टि हो सकती है। आज हुई इस ओलावृष्टि ने महेंद्रगढ़ जिले के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
यहां पर इतनी भारी ओलावृष्टि हुई है कि कहीं पर भी जमीन नजर नहीं आ रही है। चारों तरफ जमीन पर बर्फ की सफेद चादर चढ़ गई है। ऐसी ओलावृष्टि हरियाणा प्रदेश में पहले कभी नहीं हुई थी जो आज महेंद्रगढ़ में हुई है।
चारों तरफ नजर आ रही है बर्फ की बर्फ
आज हुई ओलावृष्टि के बाद महेंद्रगढ़ जिले के खेतों के साथ-साथ गांव की गलियों में सड़कों पर हर जगह चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। किसानों की फसलें आज हुई इस ओलावृष्टि के बाद जमीन में समा गई हैं। ओलावृष्टि से प्रभावित इस क्षेत्र के गांवों में ऐसा लग रहा था मानो यहां स्नोफॉल हो रहा हो।
इस ओलावृष्टि ने लोगों के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। महेंद्रगढ़ जिले में हजारों की संख्या में मवेशी जख्मी हो गए हैं।
महेंद्रगढ़ जिले के खेतों में फसलों का नहीं बचा नामो-निशान
महेंद्रगढ़ में आज हुई भारी ओलावृष्टि के बाद किसानों के खेतों में फसलों का नामोनिशान तक नहीं बचा है। इस ओलावृष्टि ने संपूर्ण फसल को दबा कर जमीन में समाहित कर दिया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था।
जिसके चलते 31 मार्च को हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बता रखी थी। आज सुबह से ही बादलों की घनघोर घटा ने हरियाणा प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया था। हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही थी। लेकिन कहीं से ओलावृष्टि की खबर नहीं आई थी।
ऐसे में किसान सोच रहे थे कि आज ओलावृष्टि के नुकसान से हमारी फसल बच गई है। लेकिन शाम होते-होते किसानों ने ऐसी ओलावृष्टि का सामना किया जिसने उनकी फसलों के साथ-साथ उनके घरों और मवेशियों को भी उजाड़ कर रख दिया। अब इस जिले में चारों तरफ बर्फ के अलावा किसी को और कुछ नजर नहीं आ रहा।