हरियाणा के नूंह में SHO पर लगा रेप का आरोप, FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला
हरियाणा के नूंह में SHO पर लगा रेप का आरोप, FIR दर्ज, हरियाणा के नूह से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा के नूंह में SHO पर लगा रेप का आरोप, FIR दर्ज, हरियाणा के नूह से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जहां पुलिस के एक कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. हरियाणा के नूंह जिले में सिटी थाने के SHO बिजेंद्र सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।
इसके साथ ही पुलिस ने महिला थाने के SHO के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। SHO हरियाणा के नूह में पोस्टिड था. जहाँ उस पर रेप का मुकदमा भी दर्ज हुआ है.
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा FIR दर्ज होने के बाद से ही SHO को भनक लग गयी और आरोपी SHO फरार हो गया है। आपको बता दें SHO पर यह आरोप पूर्व होमगार्ड की पत्नी द्वारा लगाया गया है।
उसने SHO पर दुष्कर्म का आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज कराई है . जैसे ही SHO बिजेंद्र सिंह को इस बात का पता चला की उस पर दुष्कर्म के चलते मामला दर्ज हुआ है. तब से वह फरार चल रहा है.
साथ ही सूत्रों के हवाले से यह खबर भी सामने आ रही है कि पूर्व होमगार्ड की पत्नी ने SHO पर 6 महीने से परेशान करने का आरोप लगाया है।