राम रहीम के खिलाफ फेसबुक पर अपशब्द लिखने के मामले में डेरा अनुयायी ने पांच के खिलाफ दी शिकायत
आरोपित मोहित गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर बनाए पेज फेथ वर्सिज वर्डिक्ट पर डेरा प्रमुख के बारे में अर्नगल बातें लिखी है.

पुलिस ने किया मामला दर्ज
सिरसा डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर अपशब्द लिखने का मामला सामने आया है। मामले में दिल्ली के निवासी नितिन शर्मा ने धार्मिक भावनाओं को आहात होने और देशद्रोही ताकतों के द्वारा देश में धार्मिक दंगे फैलाने की शिकायत दी है। इस मामले में नितिन ने दिल्ली के शहादरा के DSP और जॉइंट सीपी को शिकायत की है।
इस मामले में सिरसा शहर थाना पुलिस ने आरोपित मोहित गुप्ता, उसके साथ संजीव, वीरपाल कौर, रवि नढ़ा और अशोक कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 295ए व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि, आरोपित मोहित गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर बनाए पेज फेथ वर्सिज वर्डिक्ट पर डेरा प्रमुख के बारे में अर्नगल बातें लिखी है, जिनसे उनके लाखों अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी नीतिन शर्मा ने बताया कि वह और उसका परिवार डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को गुरु मानते हैं। हिंदू धर्म में गुरु को भगवान के समान माना गया है। आरोपित मोहित गुप्ता निवासी सतनाम नगर सिरसा, रवि नढ़ा निवासी रानियां, संजीव झा निवासी नई दिल्ली, वीरपाल कौर निवासी बठिंडा व अशोक कुमार निवासी चंडीगढ़ ने भारतीय संविधान और कानून के अनुसार हम किसी भ्ज्ञी धर्म को मान सकते हैं और कोई हमें रोक नहीं सकता। उसने लिखा कि 17 जून 2022 को डेरा प्रमुख को कोर्ट ने एक महीने की पैरोल दी थी। इस दौरान आरोपितों ने 20 जून 2022 को अपने फेसबुक ग्रुप व चैनल फेथ वर्सिस वर्डिक्ट पर लाइव वीडियो चलाकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे। उसके गुरु को पाखंडी और नकली कहा। इससे उसकी व उसके परिवार की धार्मिक भावनाएं आहत हुई।
शिकायतकर्ता ने कहा कि, आरोपित मोहित गुप्ता के फेसबुक चैनल को भी बंद करवाया जाए। उसने इस मामले में बीती 12 जुलाई को दिल्ली के कृष्ण नगर थाना में तथा डीसीसी शहादरा को मेल से शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कानूनी कारवाही नहीं की।