भारत जोड़ो यात्रा के लिए डॉ. केवी सिंह परमिशन मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य नियुक्त
भारत जोड़ो यात्रा आगामी 21 दिसंबर को सुबह 6 बजे हरियाणा में प्रवेश करेगी और करीब 3 दिन हरियाणा में यह यात्रा चलेगी।

विधायक अमित सिहाग कंट्रोल रूम रजिस्ट्रेशन कमेटी के सदस्य नियुक्त
भारत जोड़ो यात्रा के आगामी हरियाणा चरण की सुचारू व्यवस्था करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह को परमिशन मैनेजमेंट कमिटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। दूसरी तरफ, डबवाली के विधायक अमित सिहाग को कंट्रोल रूम रजिस्ट्रेशन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस विषय में जानकारी देते हुए हल्का विधायक अमित सिहाग ने बताया कि, भारत जोड़ो यात्रा आगामी 21 दिसंबर को सुबह 6 बजे हरियाणा में प्रवेश करेगी और करीब 3 दिन हरियाणा में यह यात्रा चलेगी। उन्होंने बताया कि राजनीति से ऊपर उठकर राहुल गांधी देश की एकता को बढ़ावा देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। सिहाग ने विश्वास जताया कि लाखों की संख्या में हरियाणा वासी इस यात्रा का हिस्सा बन के राहुल गांधी जी की सोच को मजबूती देने का काम करेंगे।
इस विषय में और अधिक जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता एवं युवा कांग्रेसी नेता अमन भारद्वाज ने बताया कि, कंट्रोल रूम रजिस्ट्रेशन कमेटी में विधायक अमित सिहाग के साथ जहां आफताब अहमद, संदीप सिंह व सचिन कुंडू को शामिल किया गया है वही परमिशन मैनेजमेंट कमेटी में डॉ सिंह के साथ अशोक अरोड़ा व प्रोफेसर वीरेंद्र को शामिल किया गया है।