सिरसा:- किसानों पर मौसम की मार, फसलों पर दिखी बर्फ की चादर,देखें वीडियो
हरियाणा सिरसा में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड चपेट में है।
36 घंटों में गिरा 5 डिग्री पारा
हरियाणा सिरसा में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड चपेट में है। दो दिन से शीतलहर चलने से तापमान 5 डिग्री गिरकर एक डिजिट पर पहुंच गया है। बार-बार बदल रहे मौसम से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खेतों में खड़ी फसलों में ओस की बूंदें जम गई। जैसा की आप वीडियो में देख पा रहे हो .
यह बदलता मौसम किसानो के लिए भी चिंता का सबब बना हुआ है . मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में सर्दी और तेज हो गई। दरअसल, इस साल के 14 दिनों में सिरसा में बार-बार बदलाव देखने को मिला है। फर्स्ट वीक से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। इससे सर्दी के तेवर भी तेज हो गए।
इसके बाद तापमान बढ़ने के साथ-साथ सर्दी का असर भी कम होने लगा। 12 जनवरी को रात का तापमान में 14 डिग्री से पार चला गया था। गुरुवार को कुछ इलाकों में तो शुक्रवार को जिले भर में घना कोहरा छा गया। इसके साथ शीतलहर शुरू हो गई। 36 घंटों में तापमान में एक साथ 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात का तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे इस बदलते मौसम मैं फसलों को काफी नुकसान हो रहा है .
रविवार को सुबह से हवा के साथ कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। सिरसा में एक बार फिर सर्दी ने पलटवार किया है। रात को हवा के साथ सर्दी के तेवर तीखे हो गए है। लोग होटल, ढाबों पर चाय की चुस्कियां लेते हुए नजर आए। गांव से शहर तक लोग सर्दी से बचने के लिए जतन करते नजर आए।