सिरसा: जिला के गांवों में नई कमेटियां का होगा गठन, 16 सदस्य होंगे शामिल
कमेटी के अध्यक्ष गांव के सरपंच होंगे। इसमें तीन पंच सदस्य रहेंगे, जिनमें से दो महिलाएं होंगी। सरपंच और पंच के अलावा 4 और दूसरे सदस्य भी चुने जाएंगे, जो सभी वर्गों से होंगे।

कम से कम 8 महिलाएं भी होंगी
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नई कमेटियों का गठन करेगी। इसके अंतर्गत सिरसा जिले के 339 गांवों में कमेटियां गठित होंगी। इनका उद्देश्य विभाग के साथ मिलकर गांवों में किए जा रहे कार्यों में भागीदारी निभाना है। इस नई कमेटी में सरपंच, पंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व जेई नियुक्त किए जाएंगे।
कमेटी में कुल 16 सदस्य होंगे। इनमें कम से कम 8 महिलाएं होंगी। हरियाणा सरकार ने नवनिर्वाचित पंचायतों की शक्तियों में और इजाफा किया है। अब नई पंचायतों को पेयजल आपूर्ति, सीवरेज प्रबंधन, जल प्रदुषण रोकने का जिम्मा भी सौंपा जाएगा। हर गांव की पंचायत में ग्रामीण और स्वछता कमेटी का गठन होगा।
इस कमेटी के अध्यक्ष गांव के सरपंच होंगे। इसमें तीन पंच सदस्य रहेंगे, जिनमें से दो महिलाएं होंगी। सरपंच और पंच के अलावा 4 और दूसरे सदस्य भी चुने जाएंगे, जो सभी वर्गों से होंगे।
पंच सदस्य सेवानिवृत्त शिक्षक, पंप ऑपरेटर, फिटर, प्लंबर, ग्राम चौकीदार, हेल्पर आदि हो सकते हैं। इनमें कम से कम तीन महिलाएं होंगी। विभाग के जेई तकनिकी सदस्य होंगे। कमेटी के कुल सदस्यों की संख्या 16 होगी, जिनमें से 8 महिलाएं होंगी।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के द्वारा विभाग के कार्यों को सरपंचों को हैंडओवर करने का प्लानिंग चल रही है। जो कार्य पुरे हो चुके हैं, उन्हें सरपंचों को दे दिया जाएगा। इसके बाद इन सभी कार्यों कि देखरेख सरपंचों द्वारा की जाएगी। इसका खर्च का बजट विभाग द्वारा सरपंचों को दिया जाएगा।
ये होंगे कमेटी के काम:
- जलापूर्ति, सीवरेज से जुड़े विभागों के बीच कड़ी का काम करना।
- कार्यों को लागू करना, निगरानी, संचालन, रखरखाव, कायाकल्प के अलावा ट्यूबवेल, बूस्टर्स और पाइप लाइन इत्यादि का प्रबंधन करना।
- योजनाओं के लिए विभाग से प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति लेना।
- ग्राम स्तर पर जलापूर्ति, सीवरेज संबंधी योजनाएं बनाना।
- योजनाओं को लागू, समस्याओं के हल के लिए ग्रामीणों को एकजुट करना।
- योजनाओं के लिए स्वीकृत धनराशि लेना और खर्च करना।
- शुल्क, फीस वसूली करना, योजनाओं का संचालन करना।
- धन प्राप्ति के बहीखाता, रिकॉर्ड को ऑडिट, निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवाना।
- जलापूर्ति, सीवरेज कार्यों के लिए ठेकेदारों, संगठनों से अनुबंध करना।
- योजनाओं के तहत लोगों को कनेक्शन दिलाना।
राकेश सोगलान, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन, सिरसा ने बताया कि, जन स्वास्थ्य एंव अभियांत्रिकी विभाग द्वारा गांवों में सरपंचों सहित अन्य सदस्यों की कमेटी गठित की जानी हैं। इन कमेटियों का गठन जिले के कुल 339 गांवों में किया जाना है।