सिरसा: नाबालिग बेटी से दो बार दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले सौतेला पिता को दस साल की सजा

महिला थाना सिरसा पुलिस इस मामले में साल 2019 में केस दर्ज किया था।

सिरसा: नाबालिग बेटी से दो बार दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले सौतेला पिता को दस साल की सजा
X

कोर्ट ने दस साल सजा के साथ 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया

सिरसा में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की दो बार कोशिश करने वाले सौतेले पिता को दस साल की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को दस हजार रूपए जुर्माना भी लगाया है। अगर आरोपी जुर्माना नहीं भर पाया तो उसे छह महीने अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

बतादें कि, महिला थाना सिरसा पुलिस इस मामले में साल 2019 में केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद दोषी को गिरफ्तार कर लिया था और उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया था।

मंगलवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया और दोषी पिता ने न्यायाधीश प्रवीण कुमार से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई। दोषी ने कहा कोर्ट से कहा, शराब और भांग के नशे ने उसकी बुद्धि भ्रष्ट कर दी थी। नशे में उसे यह अहसास तक नहीं हुआ कि वह अपनी बेटी को ही हवस का शिकार बना रहा है। मुझसे अपराध हुआ है, लेकिन सजा में नरमी बरतें।

दोषी की गुहार के बाद न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने कहा कि तुम्हारा अपराध नरमी बरतने वाला नहीं है। जिस प्रकार का घोर कृत्य किया गया है उसमें कठोर दंड दिया जाना जरूरी है। समाज में कोई शख्स इस प्रकार का कृत्य करने के पहले हजार बार सोचे।

इसके बाद कोर्ट ने दोषी को दस साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने जान से मारने की धमकी देने पर धरा 506 में दोषी पिता को तीन साल कैद और दस हजार रूपए जुर्माने की भी सजा सुनाई।

बतादें कि, डिंग थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा की 8 साल पहले डिंग निवासी व्यक्ति के साथ दूसरी शादी हुई थी। दोनों ही खेतों में मजदूरी का काम करते थे। महिला के पहले ही तीन बच्चे थे। दूसरी शादी के बाद उसने चौथे बच्चे को जन्म दिया। नवंबर 2018 को दोनों में झगड़ा हो गया तो महिला अपने मायके चली गई और उसके बच्चे घर पर ही थे।

रात को व्यक्ति शराब के नशे में घर आया तो देखा की उसकी 17 साल की बेटी खाना बना रही है। रात को नशे में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी ने शोर मचाया तो उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। 24 जनवरी 2019 को दोषी पिता ने भांग के नशा किया। वो घर आया उसने अपनी बेटी को अकेला पाया। नशे में उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की तो बेटी ने शोर मचाया। इतने में बेटी की मां आ गई। इसके तुरंत बाद ही उसकी मां बेटी को लेकर महिला थाना पहुंच गई। पीड़ित बेटी ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it