सिरसा: टोल प्लाजा के नजदीक अज्ञात वाहन ने मारी दो युवकों को टक्कर, मौके पर मौत, दोनों ही गांव भावदीन के

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हस्पताल ले जाया गया।

सिरसा: टोल प्लाजा के नजदीक अज्ञात वाहन ने मारी दो युवकों को टक्कर, मौके पर मौत, दोनों ही गांव भावदीन के
X

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सिरसा में आज सुबह नेशनल हाईवे नंबर 9 पर टोल प्लाजा के नजदीक सड़क हादसे में दो युवकों को अज्ञात वाहन टक्कर मार गया, दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों ही युवक सुबह सैर करके वापस घर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते है युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे। डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पता चला है की दोनों मृतक युवक इकलौते बेटे थे।

जानकारी के अनुसार, सिरसा के गांव भावदीन निवासी दिलप्रीत और मोहित फुटेला उर्फ मोंटी सुबह करीब 6:30 बजे टोल प्लाजा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। अज्ञात वाहन से पीछे से इन दोनों युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सुचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हस्पताल ले जाया गया।

मृतक मोहित फुटेला के चाचा प्रदीप ने बताया कि उसका भतीजा मोहित अपने दोस्त दिलप्रीत के साथ टोल प्लाजा के समीप सैर के लिए गया था। साथ ही उन्होंने टोल के नजदीक स्थित एक ढाणी से फ्रूट लेने गए थे। वापस गांव आते समय सिरसा से फतेहाबाद की तरफ जाने वाले वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक मोहित फुटेला करीब 26 वर्ष का था और एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर था। उसका गांव में एक क्लिनिक भी था। मृतक दिलप्रीत 20 वर्ष का था और सिरसा कॉलेज में पढ़ता था।

डिंग थाना पुलिस टोल प्लाजा और आसपास के लगे हुए CCTV कमरों की फुटेज देख रही है और जांच में जुटी है।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it