Haryana Rape News: हरियाणा में भतीजा ने किया विधवा चाची के साथ दुष्कर्म, चेक बाउंस कराने की देता था धमकी, जानिए क्या व कहां का है मामला
हरियाणा के सोनीपत से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।यहाँ एक भतीजा ने अपनी विधवा चाची के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया है,और इसके बाद उसका एक हस्ताक्षरित बैंक चेक भी उठा ले गया।

Haryana Rape News: हरियाणा के सोनीपत से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।यहाँ एक भतीजा ने अपनी विधवा चाची के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया है,और इसके बाद उसका एक हस्ताक्षरित बैंक चेक भी उठा ले गया।
अब महिला का कहना है कि वह चेक बाउंस कराने की धमकी देकर उसने उसका जीना मुश्किल कर रखा है। पुलिस ने रेप और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
महिला नगर निगम में है कर्मचारी
ककराई रोड निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक विधवा औरत है और नगर निगम में कर्मचारी है। उसका जेठ का लड़का शादी शुदा है। उसने उसको नाजायज तौर पर परेशान किया हुआ है। उसने उसके घर में घुस कर उसका साइन किया हुआ एक चेक चुरा लिया। वह उसे धमकी देता है कि चेक को अपने खाते मे लगाकर बाउंस कराउंगा और फिर तुझे जेल हो जाएगी।
जबरदस्ती यौन संबंध बनाता था युवक
महिला कर्मी ने कहा कि वह कभी भी देर सवेर उसके घर में घुस जाता है और उसके साथ जबरदस्ती यौन सम्बन्ध बनाता है। साथ ही धमकी देता है कि ये बात तुमने किसी को बताई तो उसको जान से मार देगा। उससे उसे हर समय जान का खतरा बना रहता है। वह उसके साथ कोई भी अनहोनी कर सकता है।
आरोपी जेल कराने की देता था धमकी
महिला ने बताया कि आज से 5 साल पहले उसने उससे 80 हजार रुपए लिये थे। ये पैसे देने से इन्कार कर रहा है। उल्टा उसको धमकी दे रहा है कि तुम्हारा एक चेक साइन शुदा उसके पास है। उसके जरिए तुम्हारे पर कार्रवाई करा दूंगा।तुम्हारी जेल करा दूंगा।
पुलिस ने केस किया दर्ज
पुलिस जांच अधिकारी सोनिया ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ के लड़के के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत रेप और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।