सोनीपत: सरपंच पद प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या
दलबीर, रविंदर, राजेश और प्रवीण मैदान में थे। इनमे से दलबीर पिछड़े वर्ग से था बाकि सभी सामान्य वर्ग से थे।

प्रचार खत्म कर घर लौट रहा था दलबीर
हरियाणा के सोनीपत के गोहाना कसबे के गांव छिछड़ाना में देर रात सरपंच पंच के उम्मीदवार दलबीर और उसके बेटे पर हमलावरों ने अंधांधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना मिलते ही परिजनों ने दोनों को महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया। दलबीर के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। सुचना मिलते ही एसपी हिमांशु गर्ग और दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बतादें कि, दलबीर गांव छिछड़ाना का रहने वाला था, उम्र 53 साल थी और वो सरपंच पद का चुनाव लड़ रहा था। गुरुवार रात को अपने बेटे राहुल के साथ दलबीर स्कूटी पर गांव में अपने लिए प्रचार करने गया था। देर रात जब वो प्रचार करके वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था तो अचानक ही हमलावरों ने दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी।
करीब 8 फायर किए गए, दोनों फायरिंग में घायल हो गए। गोली लगने के बाद राहुल घायल अवस्था में अपने घर की ओर भागा और अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल ले गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया और उसके बेटे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से ही हड़कंप मच गया है। एसपी हिमांशु गर्ग और डीएसपी मुकेश कुमार भी मौके पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बतादें कि गांव छिछड़ाना में इस बार पंचायत चुनाव में चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। दलबीर, रविंदर, राजेश और प्रवीण मैदान में थे। इनमे से दलबीर पिछड़े वर्ग से था बाकि सभी सामान्य वर्ग से थे। दलबीर की मौत के बाद पुरे गांव में शोक की लहर है। मामले को लेकर कोई भी ग्रामीण इसपर कुछ बात करने को तैयार नहीं है। अलग-अलग कायस लगाए जा रहे हैं कि मामला पुराना रंजिश का या फिर सरपंची चुनाव से जुड़ा हो सकता है।