IPL 2023, GT vs MI Qualifier 2 Highlights : गुजरात की जीत के हीरो शुभमन गिल ने खेली 129 रनों की शानदार पारी, फाइनल में पहुंचे गुजरात टाइटंस

IPL 2023 GT vs MI Qualifier 2 Highlights आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमे गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है.
गुजरात का सामना अब चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुंबई इंडियन के साथ हुए मैच में गुजरात की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे जिन्होंने 129 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने मुंबई के पांच खिलाड़ियों को आउट किया।
बता दें की 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 171 रनों पर ही ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की बात करें, तो सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो सिक्स शामिल रहे। हालांकि गिल के आगे सूर्या की यह पारी फीकी नजर आई।
गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 का तीसरा शतक जड़ दिया है। शुभमन गिल इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर भारी पड़े।