आइए जानें पानीपुरी (गोलगप्पे) से जुड़े रोचक तथ्य
पानीपुरी एक प्लेट में चार से छह पीस आते हैं जिसमें लगभग 100 केलोरी होती है।

गोलगप्पा एक ऐसी डिश जिसका नाम सुनते ही सब के मुंह में आ जाता है पानी
पानी पुरी (गोलगप्पा) का नाम तो सुना ही होगा आपने। यह एक ऐसी भारतीय डिश है जिसके सभी दीवाने हैं। शायद ही कोई भारतीय नागरिक होगा जिसने पानीपुरी गोलगप्पे का स्वाद नहीं चखा होगा। भारत में बच्चों को पानीपुरी बेहद पसंद है। पानीपुरी का स्वाद लाजवाब होता है। पानीपुरी एक ऐसी डिश है जो सवाद के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करती है। भारत में हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी उम्र का हो बुड्ढा, जवान, बुजुर्ग, बच्चा सभी पानीपुरी को पसंद करते हैं।आज हम पानीपुरी से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में जानेंगे।
पानीपुरी की दीवानगी भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दीवाने हैं इसके लोग
भारत अपने खाने के लिए पूरे विश्व में मशहूर है और जब भी नाम पानी पुरी का आता है तो इसको सुनते ही हर किसी व्यक्ति के मुंह में पानी आ जाता है।क्योंकि यह है ही कुछ ऐसी। इसकी दीवानगी देश नहीं बल्कि विदेशों तक मशहूर है। यह भारत की सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड में से एक है। चाहे कितने भी पिज्जा बर्गर और हाई क्लास फास्ट फूड आ चुके हैं, लेकिन आज भी पानी पुरी की दीवानगी कम नहीं हुई है। तो चलिए आज हम आपको पानी पुरी से जुड़े कुछ मजेदार तथ्य बताते हैं। जिनको जानने के बाद आप पानीपुरी के और भी दीवाने हो जाएंगे। क्या आप जानते हैं पानीपुरी कहां से आई है। हम आपको बता दें कि भारत के मगध क्षेत्र में पानी पुरी का चलन शुरू किया गया था यह जगह आज दक्षिणी बिहार के नाम से जानी जाती है। यहां इसे फुलकी के नाम से जाना जाता था और सबसे पहले यहीं पर पानी पूरी बनाई गई थी। आप लोग पानी पुरी को अपनी-अपनी भाषाओं में जरूर सोच रहे होंगे क्योंकि इस व्यंजन को हर क्षेत्र में अलग नाम से जाना जाता है। कई जगह यह गोलगप्पे के नाम से जानी जाती है और कई जगह पानी पतासे के नाम से व कहीं पर इसे पतासी कहा जाता है, तो कहीं पर बतासी कहा जाता है। कुछ जगहों पर इसे गुपचुप और पकौड़ी भी कहा जाता है। इसलिए यह एक ऐसा व्यंजन है जिसका स्वाद एक है लेकिन नाम अनेक हैं। आप यह बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं तो पानी पतासा उसमें आपको राहत दिलाएगा। इतना ही नहीं अगर पानी पतासे को सही ढंग से हींग के पानी में बनाया जाए तो यह एसिडिटी से भी राहत दिलाता है। जैसे कुछ लोगों का मूड चॉकलेट खाकर अच्छा होता है ऐसे ही अगर आप पानी पूरी खाते हैं तो यह आपको रिफ्रेश कर देती है और दोस्तों के साथ मौज मस्ती के दौरान इसको खाने का मजा ही कुछ और है। आज के समय में पानी पुरी का भी नवीनीकरण किया जा चुका है। पानी पुरी और पानी पुरी शॉट्स भी काफी प्रचलित हो गए हैं। लेकिन एक बात जानकर आपको अच्छा नहीं लगेगा कि पानी पुरी हाई कैलोरी फूड है। पानीपुरी एक प्लेट में चार से छह पीस आते हैं जिसमें लगभग 100 केलोरी होती है। लेकिन अक्सर इंसान इनसे कहीं ज्यादा खा लेता है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए उतनी लाभदायक नहीं है।