Elon Musk ने ट्विटर पर नई सुविधा की घोषणा की, देखें जानकारी
मस्क ने ट्विटर कंपनी को अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में खरीदा था।

व्यू काउंट के बारे में जानकारी दी
कंपनी के सीईओ एलोन मस्क ने एक नई घोषणा की है कि ट्विटर पर एक नया फीचर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि जितने लोग किसी ट्वीट को देख चुके हैं, उनकी संख्या उस ट्वीट पर व्यू काउंट के रूप में दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि ट्विटर प्लेटफॉर्म कितनी दूर तक लाइव है या कितने लोगों ने हमारे ट्वीट को देखा है, यह पता चल जाएगा।
मालूम हो कि मस्क ने ट्विटर कंपनी को अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में खरीदा था। लेकिन इसके बाद से वह ट्विटर में बदलाव ला रहे हैं।
जब से Elon Musk ने ट्विटर को खरीदा है, तब से लेकर अभी तक वो बहुत कुछ बदलाव कर चुके हैं। उन्होंने कई कर्मचारियों को भी ट्विटर से निकाल दिया। अभी भी वो नए एक्सपेरिमेंट्स करने में लगे हुए हैं।
अभी हाल ही में उन्होंने एक पोल करवाया जिसमें उन्होंने जनता से पूछा क्या उन्हें ट्विटर के CEO पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लोगों ने इसका जवाब हां में दिया।