Elon Musk की चेतावनी के बाद कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, RIPTwitter ट्रेंड पर
एक ईमेल में Elon Musk ने अपने कर्मचारियों से कहा कि, या तो वे तीन महीनों का वेतन पाकर इस्तीफा दे सकते हैं या वे कठिन मेहनत के लिए तैयार रहें।

100 से ज्यादा कर्मचारी दे चुके हैं सामूहिक इस्तीफा
Elon Musk माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट ट्विटर को खरीदने के बाद कई बदलाव कर रहे हैं। इस बदलाव के चलते वे सबसे पहले उन कर्मचरियों को निकाल रहे हैं जो उनकी पालिसी पर ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। Elon Musk लगातार इन कर्मचारियों पर काम का दबाव बना रहे हैं।
हाल ही में भेजे गए एक ईमेल में Elon Musk ने अपने कर्मचारियों से कहा कि, या तो वे तीन महीनों का वेतन पाकर इस्तीफा दे सकते हैं या वे कठिन मेहनत के लिए तैयार रहें। बतादें कि, उनकी इस चेतावनी के बाद 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इस करके जिन दफ्तरों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है उन दफ्तरों पर ताले भी लगाए जा रहे हैं।
Elon Musk ट्विटर से करीब आधे से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल चुके हैं या कुछ अपने आप ही इस्तीफा दे गए हैं। Musk ने ट्विटर में वर्क फ्रॉम होम वाला कल्चर बिलकुल ही खत्म कर दिया है। Musk के फैसलों से कर्मचारी इतने खौफ में हैं कि रात को ऑफिस में ही सो रहे हैं। बतादें कि, Musk ने कर्मचारियों से एक फॉर्म भरने के लिए कहा था जिसमें शर्तों के बारे में लिखा था। अगर कोई कर्मचारी इन शर्तों पर काम नहीं करता तो उसे तीन महीने के लिए विच्छेद वेतन मिलेगा।
Elon Musk अब ट्विटर के लिए नए नेतृत्व की तलाश में जुट गए हैं। Musk को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो इसकी जिम्मेदारी सही ढंग से निभा सके। Musk ज्यादा समय टेस्ला को देना चाहते हैं। ऐसा इसीलिए क्यूंकि Musk ट्विटर में बिजी हैं, ऐसे में टेस्का के निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। एक बयान Musk ने कहा था कि, कंपनी अधिग्रहण के बाद मैं इसे जल्द से जल्द पुनर्गठित करना चाहता हूं ताकि मैं अपने अन्य सहयोगी कंपनियों को भी समय दे सकूं।
जिस ट्विटर ऑफिस से कर्मचारी निकाले जा रहे हैं या सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं उन ऑफिसों को बंद किया जा रहा है। ऐसा इसीलिए क्यूंकि Musk को लगता है कि छटनी किए जा रहे कर्मचारी कंपनी में कोई किसी प्रकार की तोड़फोड़ न कर दे।
इस पुरे प्रकरण में सोशल मीडिया और Twitter पर हैशटैग RIPTwitter ट्रेंड होने लग गया है। लोग Elon के द्वारा लिए जा रहे फैसलों से नाखुश हैं। ऐसे में ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया हैंडल्स में #RIPTwitter ट्रेंड होने लग गया है।