Afghanistan Blast: तेल श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट, 7 लोगों की मौत
विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो स्का है।

विस्फोट में कई लोग हुए घायल, पुलिस कर रही जांच
उत्तरी अफगानिस्तान में तेल श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन में विस्फोट हो गया। हादसे में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है।
बल्ख के उत्तरी प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने कहा कि, आज सुबह करीब 7 बजे बल्ख में एक बस में धमाका हुआ, जो हेयरटन ऑयल के कर्मचारियों की थी।
विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो स्का है। वजेरी ने बताया कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक अपराधी की तलाश कर रही है।
बतादें कि, बल्ख प्रांत, उज्बेकिस्तान की सीमा के पास, हेयरटन शहर में अफगानिस्तान के मुख्य शुष्क बंदरगाहों में से एक है। इसका मध्य एशिया के साथ सड़क और रेल संपर्क है।
अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि, बस में सवार तेल कर्मचारी किसके लिए काम करते थे।
Tags:
Next Story