G20 Summit: दुनिया के विकास के लिए भारत महत्वपूर्ण- पीएम मोदी

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेड तरार ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच अच्छी और स्पष्ट दोस्ती है।

G20 Summit: दुनिया के विकास के लिए भारत महत्वपूर्ण- पीएम मोदी
X

सभी को यूक्रेन युद्ध रोकने का रास्ता निकालना होगा- पीएम मोदी

इंडोनेशिया के बाली में आज से G20 शिखर सम्मलेन शुरू हो चूका है। इसमें शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बाली पहुंच गए थे। पीएम मोदी के साथ इस G20 शिखर सम्मलेन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे और इस दौरान ऊर्जा, रूस-उक्रेन युद्ध, सुरक्षा आदि जैसे कई एहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है। क्योंकि, भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी भी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए। 2030 तक हमारी आधी बिजली अक्षय स्रोतों से पैदा होगी। आगे कहा, भारत में स्थायी खाद्य सुरक्षा के लिए हम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं और बाजरा जैसे पौष्टिक और पारंपरिक खाद्यान्नों को फिर से लोकप्रिय बना रहे हैं। बाजरा वैश्विक कुपोषण और भूख को भी दूर कर सकता है।

पीएम मोदी ने कहा, आज की खाद की कमी कल का खाद्य संकट है, जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा। हमें खाद और खाद्यान्न दोनों की आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर और सुनिश्चित बनाए रखने के लिए आपसी समझौता करना चाहिए। मैंने हमेशा कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में द्वितीय विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है।

उन्होंने कहा, कोरोना और यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इससे दुनिया में तबाही फैल गई है। यूएन जैसी संस्थाएं इन मुद्दों पर विफल रही हैं। इसलिए हम सभी को मिलकर यूक्रेन युद्ध रोकने का रास्ता निकालना होगा।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेड तरार ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच अच्छी और स्पष्ट दोस्ती है। दुनिया के कई ऐसे विषय हैं, जहां दोनों देश आमने-सामने नहीं दिखते, लेकिन इससे हमारे रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता। हर देश अपनी-अपनी रणनीति के मुताबिक चलता है, सबसे बड़ी बात यह है कि हम रूस पर दबाव बना रहे हैं, अपने मित्र राष्ट्रों पर नहीं।

इंडोनेशिया के बाली में चल रही G20 शिखर सम्मलेन में विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मौजूद हैं।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it