भारत के 16 वर्षीय लड़के ने अमेरिका के गोल्डन गेट ब्रिज से कूदकर दी अपनी जान

सैन फ्रांसिस्को सरकार पुल के आस-पास 1.7 मील लम्बा और 20 फीट चौड़ा लोहे का सेफ्टी जाल बनाने का काम कर रही है।

भारत के 16 वर्षीय लड़के ने अमेरिका के गोल्डन गेट ब्रिज से कूदकर दी अपनी जान
X

कारणों का अभी तक नहीं पता

सैन फ्रांसिस्को के प्रसिद्ध गोल्डन गेट ब्रिज से भारतीय मूल के एक अमेरिकी किशोर ने समुद्र में छलांग लगा दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उसने ऐसा क्यों किया, इसका कारण अभी तक नहीं पता चल सका है। 16 वर्षीय इस किशोर की साइकिल, फोन और बैग पुल पर पाया गया है।

मंगलवार शाम को घटी घटना:
अमेरिकी कोस्ट गार्ड बल के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:58 पर हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन लोगों ने सर्च अभियान चलाया और दो घंटे की कोशिश के बाद किशोर का बॉडी को ढूँढ निकाला। वहीं, भारतीय मूल के सामुदायिक नेता अजय जैन भूटोरिया ने कहा कि हाल ही में यह किसी भारतवासी के पुल से कूदने की चौथी घटना है।

पुल पर सुसाइड रोकने के लिए हो रहा है काम:
पुल पर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्य करने वाले एनजीओ ब्रिज रेल फाउंडेशन के अनुसार, एक साल में 25 लोगों ने पुल से कूदकर अपनी जान दी है। 1937 में बने इस विश्व प्रसिद्ध झूला पुल से कूदकर अब तक करीब 2,000 लोग सुसाइड कर चुके हैं।

बता दें कि सैन फ्रांसिस्को सरकार पुल के आस-पास 1.7 मील लम्बा और 20 फीट चौड़ा लोहे का सेफ्टी जाल बनाने का काम कर रही है। यह काम इस साल जनवरी तक पूरा होने वाला था, लेकिन यह प्रोजेक्ट अभी तक पूरा नहीं हुआ है। प्रोजेक्ट पर 2018 में काम शुरू हुआ था। देरी की वजह से इसकी लागत दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई है।

टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र है ब्रिज:
गोल्डन गेट ब्रिज अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के दोनों लूप्स को जोड़ता है। यह पुल 1937 में जब बनकर तैयार हुआ था तब यह विश्व का सबसे लम्बा सस्पेंशन ब्रिज था। यह पुल पर्यटकों के लिए आज भी आकर्षण का केंद्र है।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it