G20 Summit: इंडोनेशिया ने भारत को सौंपी G20 की अध्यक्षता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी और निर्णायक होगी।

पीएम मोदी बोले भारतियों के लिए गर्व की बात
इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मलेन समाप्त हो गया है। इंडोनेशिया ने भारत को G20 की अध्यक्षता सौंप दी है। इंडोनेशिया ने आगामी वर्ष के अध्यक्षता के लिए भारत को समूह ही अध्यक्षता सौंप दी है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने G20 शिकार सम्मलेन के समापन समारोह में भारत को अध्यक्षता सौंपी।
1 दिसंबर 2020 से भारत आधिकारिक तौर पर G20 प्रेसीडेंसी ग्रहण करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी और निर्णायक होगी। अगले एक साल में, हमारा प्रयास होगा कि जी20 सामूहिक कार्रवाई को गति देने के लिए एक वैश्विक प्रमुख प्रस्तावक के रूप में काम करे।
g20 summit 2022 indonesia
पीएम मोदी ने कहा कि, हमें जी20 एजेंडा में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को प्राथमिकता देनी होगी। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है क्योंकि भारत जी20 की अध्यक्षता संभाल रहा है। हम भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों में G20 बैठकें आयोजित करेंगे। हम सब मिलकर जी20 को वैश्विक परिवर्तन का उत्प्रेरक बनाएंगे।
आज पीएम मोदी ने कुछ वैश्विक नेताओं के साथ इंडोनेशिया के सबसे बड़े "मैंग्रोव वन" 'तमन हुतान राया नगुराह राय' का दौरा किया और वहां पर मैंग्रोव लगाए।
अब भारत G20 समूह का वर्तमान अध्यक्ष है। 1 दिसंबर से भारत आधिकारिक तौर से G20 का अध्यक्ष बन जाएगा। G20 में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, अर्जेंटीना, कनाडा, जर्मनी, भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, चीन, फ्रांस, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।