जापान ने रक्षा क्षेत्र में महा बजट का किया एलान
जापान सरकार इसके लिए बांड भी जारी करने जा रही है.

चीन के साथ युद्ध खतरे के बीच उठाया ये कदम
चीन के साथ युद्ध के खतरे के बीच जापान ने रक्षा क्षेत्र के लिए महाबजट का ऐलान किया है। रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जापानी सरकार ने एक बड़ी रकम झोंक दी है। जापान के पीएम फूमियो किशिदा ने 2023 में रक्षा बजट पर 863 अरब डॉलर खर्च करने का ऐलान किया है। इन पैसों से जापान मिसाइल और फाइटर जेट खरीदेगा।
जापान पर पड़ोसी उत्तर कोरिया और चीन से लगातार जंग का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही जापान सरकार अपने सैन्य अड्डों, युद्धपोतों और जंगी जहाजों पर भी भारी मात्रा में पैसा खर्च करने जा रही है।
इसके लिए सरकार ने कुछ योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। जापान सरकार इसके लिए बांड भी जारी करने जा रही है, जिसे अप्रत्याशित कदम बताया जा रहा है।
Tags:
Next Story